मुंबई इंडियंस के खातिर लिया रोहित शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, विराट के बराबर होते मालामाल

मुंबई इंडियंस के खातिर लिया रोहित शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, विराट के बराबर होते मालामाल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। बीते गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन किया। रोहित को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया है।मुंबई इंडियंस के खातिर लिया रोहित शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, विराट के बराबर होते मालामाल
AUSvENG: ऑस्ट्रेलिया की पांचवें टेस्ट में मिली विशाल जीत, एशेज सीरीज 4-0 से की अपने नाम
आपको बता दें कि पहले भी रोहित को 15 करोड़ ही मिल रहे थे और नई रिटेन पॉलिसी के अनुसार उन्हें 17 करोड़ रुपए मिलने चाहिए थे लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें पुरानी ही सैलरी लेने को कहा, जिसे उन्होंने फौरन मान लिया। बाते दें कि विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 करोड़ में रिटेन किया है। अगर रोहित चाहते तो उन्हें भी इतनी ही रकम मिल सकती थी, लेकिन उन्होंने पैसों की जगह टीम को तरजीह दी।   

मुंबई इंडियंस के अधिकारियों की माने तो रोहित ने खुद के फायदे के लिए कम और टीम के लिए ज्यादा सोचा है और उनका यह फैसला यह बात साबित करता है। मुंबई इंडियंस ने रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को भी रिटेन किया है।

इन तीनों को रिटेन करने के बाद अब मुंबई इंडियंस के पास नीलामी में और प्लेयर्स खरीदने के लिए 47 करोड़ रुपए बचे हैं। मुंबई इंडियंस की फाइनल टीम का चेहरा कैसा होगा ये आपको 27 और 28 जनवरी को होने वाली नीलामी के बाद पता चल जाएगा। 

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित के नाम 159 मैचों में करीब 131 की स्ट्राइक रेट से 4207 रन हैं। रोहित के कम फिस लेने के इस फैसले को काफी लोगों ने सराहया है। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com