निकाह भी किया और शादी भी, लेकिन सच इससे कहीं ज्‍यादा भयानक था

पहली पत्नी को झांसा देकर मुस्लिम युवक ने दूसरी शादी रचा ली। इस पर पत्नी ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निकाह भी किया और शादी भी, लेकिन सच इससे कहीं ज्‍यादा भयानक था

बिहार में ठंड के चलते सभी स्कूल नौ बजे खोलने का आदेश

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मूलतः पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि वह नेहरू नगर अमेरी में रहती है। वर्ष 2014 के पहले वह भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उस समय उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी अनिश अहमद से हुई। वह भोपाल में एमआर की नौकरी करता था। उनकी पहचान दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। इस दौरान युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। इस बीच युवती भोपाल में जॉब करने लगी थी।

युवती के परिजनों व दोस्तों ने युवक पर दबाव बनाया। लिहाजा, वह युवती के साथ अकेले कोलकाता गया और हिंदू रिती-रिवाज से शादी रचा लिया। शादी के बाद से दोनों बिलासपुर नेहरू नगर में आकर रहने लगे। अनिश अहमद के शादी करने की जानकारी उसके परिजनों को नहीं थी। लिहाजा, उसके परिजन उसे शादी करने के लिए दबाव बनाने लगे। वह पहली शादी करने की जानकारी परिजनों को नहीं दिया।

लिहाजा, करीब 1 माह पहले परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। युवक ने भी दूसरी शादी रचाने की खबर अपनी पत्नी को नहीं दी। अचानक वह बिना बताए गायब रहने लगा। इस बीच युवती के दोस्तों को अनिश के दूसरी शादी रचाने की जानकारी मिली। लिहाजा, उन्होंने युवती को इसकी सूचना दे दी। पति की दूसरी शादी रचाने से घबराई युवती ने अनिश से संपर्क किया। लेकिन, वह मोबाइल से बात करना बंद कर दिया।

बड़ी खबर: दिल्ली के सारे विभागों को कैशलेस होने का आदेश जारी

परेशान युवती ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने अनिश अहमद को नोटिस देकर थाने बुलाया। इस बीच वह थाने आने के लिए तैयार नहीं था। गुरुवार को पुलिस के दबाव में वह थाने आया। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देने की कोशिश की। लेकिन, युवती पति की दूसरी शादी बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने उन्हें परामर्श के लिए महिला थाने भेज दिया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com