मैंगो से बनी इस डिश को टेस्‍ट करते ही आपका दिल झूम उठेगा..

मैंगो से बनी इस डिश को टेस्‍ट करते ही आपका दिल झूम उठेगा..

गर्मियों का मौसम आम के नाम से जाना जाता है। घर के सबसे छोटे सदस्‍य से लेकर बूढे सदस्य तक आम का जादू हर मौसम में बरकरार रहता है। रोज के खाने के बाद इस मौसम में आम खाना तो जैसे आदत सी बन जाती है। आमतौर पर लोगों के घर आम ऐसे ही काट कर खा लिया जाता है। इसको अलग तरह से टेस्‍ट करने का मन हो तो इसका शेक बना लिया जाता है। आज हम आपको बिल्‍कुल अलग डिश बनाना बताएंगे। आम की नई डिश मैंगो सालसा आपको अलग टेस्‍ट देगी। इसे बनाने के लिए जयादा समय और मेहनत की जरूरत भी नहीं है। आइए जाने इसे बनाने की विधि।मैंगो से बनी इस डिश को टेस्‍ट करते ही आपका दिल झूम उठेगा..अगर भूल जाते हैं आप छोटी-छोटी बात तो रोजाना पीयें चुकंदर का जूस,जानिये फायेदे..

सामग्री-

  • पका आम- 1
  • प्‍याज- 1 बारीक कटा
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
  • टमाटर- 1 बारीक कटा
  • नींबू का रस- 3 चम्‍मच
  • पिसी चीनी- 1 चम्‍मच
  • काली मिर्च पाउडर- ¼ चम्‍मच
  • हरी धनिया की पत्‍ती- 2 चम्‍मच कटी हुई
  • नमक- स्‍वादानुसार

मैंगो सालसा बनाने की विधि-

  • एक बर्तन में सभी कटी हुई सामग्री को डाल लें।
  • अब इसमें नींबू का रस, पिसी चीनी, काली मिर्च पाउडर और नमक अछची तरह मिला लें।
  • मैंगो सालसा तैयार है।
  • तुरंत सर्व करें और इसका मजा लें।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com