मौसम : दिल्ली-NCR में वर्षा ने बढ़ाई ठंड, पढ़ें आने वाले 2 दिनों की वेदर रिपोर्ट

मौसम : दिल्ली-NCR में वर्षा ने बढ़ाई ठंड, पढ़ें आने वाले 2 दिनों की वेदर रिपोर्ट

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण 25 के पार चल रहे पारे के तेवर ढीले हो गएमौसम : दिल्ली-NCR में वर्षा ने बढ़ाई ठंड, पढ़ें आने वाले 2 दिनों की वेदर रिपोर्ट

वैष्णो देवी के दरबार में बिछी सफेद चादर, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड…

बारिश व तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे आ गया। इस कारण दिल्ली में एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में ऐसे ही ठंड बनी रहेगी और कोहरे की भी वापसी होगी।

मंगलवार को आसमान में सुबह से घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रही। कुछ देर बाद हल्की बारिश होने लगी। सुबह से दोपहर 2 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस कारण दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.9 दर्ज किया गया था।

मंगलवार को तापमान में गिरावट होने से दिन की सर्दी बढ़ गई। मुंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नरेला में तापमान 14.7, नजफगढ़ में तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर, सबसे ज्यादा 8 मिमी बारिश जाफरपुर व नरेला में दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में ऐसा ही तापमान बने रहने की संभावना है। बुधवार को भी आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे।

जबकि 25 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में 24 व 25 जनवरी को शीत लहर चलने की संभावना जताई है। वहीं 26 जनवरी व 27 जनवरी को घना कोहरा रह सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com