यहां महिलाएं पिलाती हैं जानवरों को अपना दूध, बदले में मिलती है अनोखी मदद…

ब्रासिलिया: दुनियाभर में कई जनजातियों के बारे में आपने सुना होगा। ये सभी अपने-अपने अजीबोगरीब रीति-रिवाजों और परंपराओं के लिए जानी जाती हैं।

यहां महिलाएं पिलाती हैं जानवरों को अपना दूध, बदले में मिलती है अनोखी मदद...

इन्हीं में से एक पूर्वी ब्राजील के पास अमेजन के जंगलों में जनजाति है जो कि बेहद अजीबोगरीब तरीके से रहती है। यहां रहने वाली जनजाति जानवरों से इतनी घुली-मिली है कि कई औरतें जानवरों को अपना दूध तक पिलाती हैं। वे जानवरों को अपने बच्चों की तरह मानती है। इस जनजाति को आवा ट्राइब्स के नाम से जाना जाता है। 
करीब 500 साल पहले जहां इस जनजाति की संख्या कई हजार थी, वहीं अब सिर्फ 500 बचे हैं। इनके क्षेत्र में बाहरी इंसानों के दखल से जनजाति की जिंदगी प्रभावित हुई है। ये लोग पूरी तरह जंगल पर निर्भर होकर जिंदगी जीते हैं।
आवा जनजाति जानवरों को अपने परिवार के साथ पालती हैं। महिलाएं गिलहरी सहित कई जानवरों को दूध पिलाती हैं। महिलाएं किसी बच्चे की ही तरह जानवर के बड़े होने तक उसको अपना दूध पिलाना पसंद करती हैं और जानवर भी इसके बदले में उन्हें ऊंचे पेड़ों से फल तोड़कर देते हैं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com