यूपी की पहली कैबिनट बैठक लगभग तय, होगा कर्ज माफ!

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों ने आज शपथ ले ली है। सरकार के सूत्र बताते हैं कि नई सरकार के गठन के बाद पहली बैठक भी तय हो गई है। ये बैठक आज शाम 5 बजे होने की संभावना है। इसमें किसानों की कर्ज माफी और यांत्रिक कत्लखानों पर पूर्ण प्रतिबंध जैसे फैसले हो सकते हैं।

 


17वीं विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा सत्ता में आई है। शनिवार को भाजपा विधायक दल ने गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को विधानमंडल दल का नेता चुना था। योगी के नेतृत्व में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नई भाजपा सरकार शपथ ग्रहण करेगी। योगी कैबिनेट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर डॉ दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम के रूप में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान वादा किया था कि बीजेपी सत्ता में आई तो वो पहली कैबिनेट की बैठक में ही किसानों का कर्ज माफ करवा देंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बैठक में यांत्रिक कत्लखानों पर प्रतिबंध की बात करते रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद शाम को योगी कैबिनेट की पहली बैठक प्रस्तावित है इसमें अन्य फैसलों के अलावा कर्ज माफी व यांत्रिक कत्लखानों पर प्रतिबंध के वादे पर अमल की संभावना है। इस बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी कुछ अहम कदम उठाये जा सकते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com