यूपी चुनाव : पर्दे के पीछे ये हैं ‘टीपू’ को सुल्‍तान बनाने वाले 7 चेहरे

टीम अखिलेश लखनऊ से लेकर दिल्ली तक मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम हर हालात पर बारीकी से नजर रख रही है। सूत्र बताते हैं प्रचार-प्रसार, सामग्री, प्रत्याशियों की जरूरत, जनसभा तथा अन्य तरीकों पर काम चल रहा है।
यूपी चुनाव : पर्दे के पीछे ये हैं 'टीपू' को सुल्‍तान बनाने वाले 7 चेहरे
  प्रो. राम गोपाल यादव
चचेरे चाचा, राज्यसभा सांसद और पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव वहीं सोचते, करते हैं, जहां अखिलेश की छवि निखरती जाए। अखिलेश को उनपर पूरा भरोसा रहता है। हर बड़े राजनीतिक मूव पर अखिलेश रामगोपाल की सलाह लेते हैं।

 कांग्रेस मुक्त भारत को लेकर पीएम मोदी पर बरसे शरद पवार

नरेश अग्रवाल
राजनीतिक की रोचक पारी खेल चुके नरेश अग्रवाल को अपने अंदाज में पक्ष रखना आता है। कागज, तिकड़म, राजनीतिक समझ में पूरी पकड़ रखते हैं। विरोधी को अपना बनाने और दुश्मन को छकाने की कला आती है। उ.प्र. के बनिया वर्ग में खास पैठ रखते हैं।
 नरेश उत्तम
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पर अखिलेश को ज्यादा भरोसा है । क्योंकि वो कठिन मेहनती हैं, बिना लाग-लपेट के कार्यकर्ताओं से संवाद बनाते हैं। अखिलेश काफी भरोसा करते हैं।
 अभिषेक मिश्रा
चर्चा से दूर रहकर बड़ी योजना को साकार करने की रणनीति बनाने में महारत हासिल है। 2012 के चुनाव में भी अहम भूमिका निभाई थी। आईआईएम अहमदाबाद के र्पू प्रोफेसर, विदेश में पढ़े, मिश्रा अखिलेश के कहने पर राजनीति में आए थे।
 राजेन्द्र चौधरी
दशकों से राजनीति में हैं। उ.प्र. को क्षेत्रवार बारीकी से समझते हैं। पार्टी के प्रवक्ता हैं। अच्छी सलाह देने के लिए जाने जाते हैं।
 आशीष यादव
अखिलेश यादव का अप्वाइंटमेट, कार्यकर्ताओं, नेताओं के बीच संवाद, मीडिया, सोशल मीडिया समेत अन्य मामले  देखते हैं।
 नावेद सिद्दीकी
रेडियो जॉकी प्रफोशनल से आगे बढ़े। अखिलेश से जुड़े। प्रचार अभियान में सहायक रहते हैं।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com