यूपी में 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा रहा सबसे गर्म

लखनऊ: गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। सुबह से ही चटक धूप की किरणें और लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। सूबे के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 45 के बीच रहा जबकि बांदा में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ छीटें और बौछारें पडऩे की उम्मीद है। साथ ही चार मई को भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि इससे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार को झुलसाने वाली गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा।

लखनऊ में तापमान 43 डिग्री के पार चला गया। इससे पहले वर्ष 2016 में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक रिकार्ड हुआ था। बांदा में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके अलावा उरई में 46 डिग्री, इलाहाबाद में 45.4, झांसी में 44.3, लखीमपुर खीरी में 44.2 और वाराणसी में तापमान 44 डिग्री रहा। सुलतानपुर में भी तापमान सामान्य के मुकाबले चार डिग्री अधिक 43.8 डिग्री और कानपुर में 43.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

आंबेडकर नगर में तीन बच्चियां स्कूल में बेहोश हो गईं। बहराइच में दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रायबरेली, आंबेडकरनगर में अधिकतम तापमान 44 सुलतानपुर और बलरामपुर में 42 डिग्री सेल्सियस रहा। सीतापुर, अमेठी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।

अमेठी में दोपहर में धूल भरी हवाएं चलीए जिसके चलते लोग घरों में दुबके रहे। हरदोई में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया। अयोध्या में लू भी चली। यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लखीमपुर में गर्म लू के थपेड़ों ने परेशान किया।

अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गोरखपुर में सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। रात में भी काफी गर्म रही। आगरा, फीरोजाबाद, एटा, कासगंज और मैनपुरी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। मथुरा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अस्पतालों में डायरिया के मरीज बढऩे लगे हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com