ये शख्स हर रोज बदलता हैं अपनी गर्लफ्रेंड, लड़कियां इसके साथ डेट पर जाने के लिए हैं मरती

एक लड़का और लड़की का साथ में डेट पर जाना वैसे तो आम बात हैं. लेकिन जब हम किसी लड़की को डेट करते हैं तो उसके साथ कम से कम कुछ महीने या साल तो रिश्ता बना के रखते ही हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जो हर रोज नई नई लड़कियों को डेट करता हैं. इतना ही नहीं जब लड़कियां इस शख्स के साथ डेट पर जाती हैं तो सारा खर्चा भी वही उठाती हैं. आइए विस्तार से जाने क्या हैं पूरा मामला…

इन से मिलिए. ये हैं सुंदर रामू…

सुंदर चेन्नई के रहने वाले हैं और पेशे से एक फोटोग्राफर व तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता हैं. सुंदर की ख़ास बात यह हैं कि ये हर रोज एक नई लड़की के साथ डेट पर जाते हैं. लड़कियां भी इनके साथ डेट पर जाने के लिए उत्सुक रहती हैं.

सुन्दर ने एक टारगेट सेट कर रखा हैं जिसके चलते वो साल के हर दिन यानी 365 दिन, 365 लड़कियों को डेट करना चाहते हैं. यदि हम साधारण इंसान की बात करे तो वो ऐसा करना तो दूर बल्कि इस बारे में सोच भी नहीं सकता हैं. आपको जान हैरानी होगी कि सुन्दर अब तक 225 से भी ज्यादा लड़कियों को डेट कर चुके हैं.

लड़कियों को डेट करने के दौरान होती हैं ये शर्ते

पहली शर्त: सुंदर लड़की के साथ डेट पर कहाँ और किस जगह जाएंगे इस बात का निर्णय खुद लड़की की लेगी.

दूसरी शर्त: डिनर या लंच के दौरान खाने पिने की चीजों का आर्डर लड़की अपनी पसंद से करेगी.

तीसरी शर्त: डेट पर खाने पीने और अन्य चीजों का सारा खर्च लड़की की उठाएगी. यानी सारे बिल्स का पेमेंट उसे ही करना होगा.

 इस वजह से लड़कियां करती हैं डेट पर खर्चा

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लड़कियां इस लड़के के साथ डेट पर जाने के लिए मरती क्यों हैं? और तो और इस बंदे को डेट पर एक रुपैया भी खर्च नहीं करना पड़ता हैं सारा खर्चा लड़की ही उठती हैं . आखिर इस लड़के की किस्मत इतनी अच्छी क्यों हैं? तो चलिए हम आपके इन सवालों का जवाब दे देते हैं. दरअसल सुंदर एक एनजीओ से जुड़े हुए हैं. सुंदर जितनी भी लड़कियों के साथ डेट पर जाते हैं उसके पीछे एक ख़ास मकसद छुपा हुआ हैं. लड़कियां सुंदर के साथ डेट पर जितना पैसा खर्च करती हैं सुंदर उतना ही पैसा इस एनजीओ को दान कर देते हैं. बस यही वजह हैं कि इस नेक काम के लिए रोज रोज नई लड़कियां उनके साथ डेट पर जाने को तैयार हो जाती हैं.

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com