ये हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस, इनकी दौलत जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

ये हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस, इनकी दौलत जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

बॉलीवुड की दुनिया अपने-आप में बहुत बड़ी है और इसमें काम करने वाले बड़े-बड़े स्टार्स बहुत लक्जरी लाइफ जीते हैं। वैसे देखा जाए तो फिल्मी दुनिया में कदम रखने वालें कुछ स्टार्स कामयाबी की बड़ी बुलंदियों को छू गए तो कुछ फ्लॉप होकर अपने पारिवारिक बिजनेस में लग गए हैं। बात करेंगे बॉलीवुड की दस ऐसी एक्ट्रेस की जो सबसे अमीर हैं और वह बॉलीवुड रिचेस्ट क्वीन के नाम से जानी जाती हैं….  ये हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस, इनकी दौलत जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

इस कड़ी में पहला नाम लेना चाहेंगे मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन का, जो आज भी फिल्मों में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। पांच साल फिल्मों से दूर रहने के बाद भी हिट हैं। उन्होंने स्क्रीन पर तकरीबन 35 मिलियन डॉलर से ऊपर की कमाई की है। 

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर एक प्रेम कहानी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अमीषा की कमाई देखी जाए तो 30 मिलियन डॉलर से भी ऊपर है। 

इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है ‘विवाह’ फिल्म की सुपरहिट एक्ट्रेस अमृता राव का। अमृता का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने तेलुगू सिनेमा की ओर रुख किया। बता दें कि अमीषा के पास तकरीबन 20 डॉलर से ऊपर की संपत्ति है। 

लिस्ट में चौथा स्थान डीडीएलजे गर्ल काजोल का है। काजोल आज भी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। काजोल को ज्यादातर फिल्मों में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ देखा गया है। बता दें कि काजोल की कुल संपत्ति तकरीबन 16 मिलियन डॉलर है। 

साउथ फिल्मों से बॉलीवुड फिल्म ‘बर्फी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज आज टॉप की एक्ट्रेस में शुमार हैं। बात करें तो उनके पास 14 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।

90 के दशक की हिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का बॉलीवुड करियर बहुत शानदार रहा है। उन्होंने सही समय पर शादी कर फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया। करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी बहुत हिट और फेमस हुई थी। खैर, करिश्मा की कुल संपत्ति लगभग 12 मिलियन डॉलर है।

बॉलीवुड के काका रहे सुपरस्टार राजेश खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने फिल्म ‘बॉबी’ से फिल्मी करियर की शुरुआत कर बड़े परदे पर आग लगा डाली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर गई थी। कपाड़िया आज भी फिल्मों में नजर आती हैं। उन्हें फिल्म ‘कॉकटेल’ और ‘फाइडिंग फनी’ में देखा गया था। डिंपल के पास कुल 10 मिलियन डॉलर संपत्ति है।

एक समय था जब प्रीति जिंटा की हालत कंगालों वाली हो गई थी। लेकिन आज उनकी आईपीएल में टीम है और उनकी कुल संपत्ति 10 मिलियन डालर है। 

मल्लिका अपने समय की बहुत सुपरहिट एक्ट्रेस साबित हुई हैं। उन्होंने फिल्म ‘मर्डर’ में अपने जलवे से नौजवानों को पल में घायल कर दिया था। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी मल्लिका का डंका बजता है। बात करें उनकी कुल संपत्ति की तो उनकी भी संपत्ति 10 मिलियन डॉलर की है।
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की, जो अब बॉलीवुड में कम हॉलीवुड में ज्यादा फेमस हो रही हैं। प्रियंका का अब तक का फिल्मी सफर बहुत ही हिट रहा है। फिलहाल वह एबीसी के शो क्वांटिको में काम कर रही हैं। उनकी कुल संपत्ति 8 मिलियन डॉलर है। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com