योगी के पिता ने दी उनको बड़़ी सलाह, पढि़ए क्या कहा !

देहरादून: यूपी के सीएम बनते ही योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं और इस बीच उन्हें उनके पिता ने एक नसीहत की है। आनंद सिंह बिष्ट ने अपने सीएम बेटे को कहा है कि उन्हें मुस्लिम महिलाओं ने भी वोट दिया है और इसलिए वो समाज के हर वर्ग के लिए काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे अब हिंदुत्व प्रचारक की छवि से बाहर निकलना चाहिए।

 


एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में आनंद बिष्ट ने कहा कि अब उन्हें समाज के हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलना चाहिए। बुर्के वाली महिलाओं यानि मुस्लिम महिलाओं ने भी उन्हें वोट दिए हैं। आदित्यनाथ को अब हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। सभी धर्म के लोगों का दिल जीतना चाहिए। 84 वर्षीय रिटायर्ड फॉरेस्ट अधिकारी बिष्ट ने कहा कि भाजपा को मुस्लिम महिलाओं ने भी वोट दिए हैं और अब उनकी उम्मीदें नई सरकार पर टिकी हुई हैं जिन्हें आदित्यनाथ को पूरा करना चाहिए। ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं का साथ देना चाहिए।

आदित्यनाथ को यह अपने दिमाग में रखना चाहिए कि प्रदेश के लोग विकास चाहते हैं। विकास के पथ पर प्रदेश को आगे ले जाने का जिम्मा ही जनता ने आदित्यनाथ को सौंपा है। आनंद सिंह अपनी पत्नी सावित्री के साथ पौड़ी जिले के पांचूर गांव में रहते हैं। उन्होंने कहा पहले दिन मुख्यमंत्री ने अपने स्टाफ से कहा कि वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल ना करें जिससे किसी को दुख पहुंचे। यह अच्छा कदम है जिसका प्रभाव देखने को भी मिल रहा है। अब उन्हें खुद को हिंदुत्व प्रचारक की छवि से भी खुद को निकालना चाहिए। 
बता दें कि योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है और उनका जन्म 5 जून 1972 में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा पौड़ी में ही हुई। बीएससी उन्होंने कोटद्वार कॉलेज से की। आनंद बिष्ट ने बताया कि जब 1993 में आदित्यनाथ एमएससी कर रहे थे, तभी वह घर छोड़कर गोरखपुर चले गए थे। हमें यह समझने में एक साल लगा कि हमारे बेटे ने संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com