राशिफल: जाने आज के दिन किसे मिलेंगी खुशियां, किसे सुकून

रविवार के राशिफल में जानिए, क्या कहते हैं आपके सितारे।

राशिफल: जाने आज के दिन किसे मिलेंगी खुशियां, किसे सुकून

मेष – जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होग।

 

वृषभ- भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।

 

मिथुन- परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

 

कर्क- काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।

 

सिंह- बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर-तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास, तेल और लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

 

कन्या- केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

 

तुला- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान-कीर्ति में वृद्धि होगी।

 

वृश्चिक- नए व्यवसायिक अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकी के प्रयोग से लाभ होगा।

 

धनु- आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्र्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

 

मकर- मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय लोगों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्वमें किए निवेशों से लाभ होगा।

 

कुम्भ- अपने कार्यक्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है।

 

मीन- निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com