राशिफल: किसे मिलेगी सफलता, किसके चमकेंगे सितारे

रविवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

राशिफल: किसे मिलेगी सफलता, किसके चमकेंगे सितारे

मेष-कोई करे, कोई भरे यह स्थिति आज आपके साथ बन सकती है। पारिवारिक मन मुटाव के चलते अपने घर का माहौल न बिगाड़ें। व्यवहार कुशल बनें और बातों को समझें, किसी असहाय की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे।

 

वृषभ-मानसिक तनाव रहेगा। कल कभी नहीं आता, काम को टालना बंद करें और ईमानदारी से अपना किरदार निभाएं। संतान के विवाह की चिंता में दरबदर घुमने से कुछ नहीं होगा। अपने पितरों से प्रार्थना करें, तुरंत लाभ होगा।

 

मिथुन-कार्यों में आ रही बार-बार की अड़चन से आप परेशान रहेंगे। कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कार्यस्थल पर नए लोगों से प्रभावित होंगे। सरकारी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।

 

कर्क-आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रशासनिक सेवा से जुड़े़ लोगों के लिए समय अनुकूल है। निवेश करने का मन बना रहे हैं।

 

सिंह-लोगों ने आपके साथ जो किया, उसे भूल जाएं आप अपना काम ईमानदारी से करें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पक्षियों को नित्य दाना डालें, कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

 

कन्या-पूर्व किए किसी कार्य से परेशानी आ सकती है। परिवार सुख मिलेगा। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय कमजोर है। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक रहेगी। जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।

 

तुला-आप चाहते हुए भी कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं। मानसिक तनाव के चलते मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पूर्व अपने बड़ों से सलाह लें। बच्चों की जरूरतें पूरी करने में धन खर्च करना होगा।

 

वृश्चिक-क्रोध की अधिकता से पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा। पिता के व्यवसाय में आपकी रुचि नहीं हैं। बेहतर होगा यदि आप किसी विद्वान से राय लें और ग्रहों के अनुकूल व्यापार करें। यात्रा सुखद रहेगी।

 

धनु-आज का दिन आप परमार्थ में गुजारेंगे। दूसरों की मदद करनी होगी। जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। व्यवहार में नर्मी लाएं। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। आर्थिक लाभ होगा।

 

मकर-आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

 

कुम्भ-पारिवारिक सुख मिलेगा। विदेश में व्यापार स्थापित हो सकता है। विवाह योग्य जातक खुश रहेंगे। राजनीति से जुड़े़ लोगों के लिए समय उपयुक्त है। धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

 

मीन-जो सोच रहे हैं, वैसा होने में संदेह है। धर्म के कार्य पर खर्च होगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती समय बीतेगा। जीवनसाथी की नासमझी से नुकसान हो सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com