राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन?

रविवार के राशिफल में जानिए, किसके लिए शुभ रहेगा आज का दिन।

राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन?

मेष :-दिन की शुरुआत में कार्य रुककर होंगे। परिजनों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। अस्वस्थता रहेगी। तीर्थाटन हो सकता है। राजकीय बाधा दूर होगी। धन लाभ होगा। परिवार की चिंता रहेगी। यात्रा होगी।

वृषभ :-राजनीति में प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। यात्रा के योग हैं। बहनों से मनमुटाव हो सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन :-व्यापार विस्तार करने के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। संतान की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासकीय बाधा दूर होगी। धन लाभ होगा। तनाव व चिंता बढ़ेंगे।

कर्क :-समय रहते अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। या‍त्रा सफल रहेगी। निजी कार्य आज भी अधूरे रहेंगे, अस्वस्थता रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

सिंह:- कार्यस्थल पर हुए विवाद से उदास रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। दुर्घटनादि से हानि की आशंका है।

कन्या :-समय पर निर्णय लेने से विजय होगी। आर्थिक लाभ होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। दु:खपूर्ण समाचार मिल सकता है। प्रयास अधिक करें। न्याय पक्ष उत्तम है।

तुला :-आप दूसरों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, पर आज जब आपकी बारी आई तो सब पीछे हो गए। दुखी न हों। स्वयं पर भरोसा रखें। यात्रा होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।

वृश्चिक :-लंबे समय से चले आ रहे आपसी विवाद आज खत्म हो सकते हैं। कुसंगति से कष्ट होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। कर्ज की अधिकता से व्याकुल होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। अस्वस्थता रहेगी।

धनु:-सोचे कार्य सफल होंगे। अध्यात्म में रुचि बढे़गी। आप अपने व्यवहार से सभी को अपना बना लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक धनलाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है।

मकर :-अनजाने में बड़ी गलती की आशंका है। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे। कलहपूर्ण वातावरण बनेगा। फालतू खर्च होंगे। अध्ययन में प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।

कुम्भ :-समय रहते अपने जरूरी कागजात संभाल लें। आप अपनी जिम्मेदारी कों समझें। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाद न करें। कुसंगति से हानि होगी, बचें।

मीन-दिन व्यस्तता भरा रहेगा। संतान के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। पिता के साथ तालमेल कम जमेगा। वाहन सुख सम्भव है। मन अनुकूल भोजन मिलेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com