राजधानी दिल्ली में 21 वर्षीया महिला पर चाकू से किया गया हमला

राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम को एक 21 वर्षीया महिला पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।राजधानी दिल्ली में 21 वर्षीया महिला पर चाकू से किया गया हमला
पुलिस उपायुक्त नूपुर शर्मा ने बताया कि यह घटना पूर्वी दिल्ली के रामनगर की है, जहां बुधवार शाम 5.30 बजे लड़की पर चाकू से हमला किया गया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी आदिल (22) घटना के बाद से फरार है और अभी हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि यह घटना महिला के घर के पास ही हुई है और राहगीरों ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com