राशिफल: आज इन राशियों पर होगी भोलेनाथ की कृपा

सोमवार (26 सितंबर 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

राशिफल: आज इन राशियों पर होगी भोलेनाथ की कृपा

मेष

मन के अनुरूप कार्य न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। दुकान-भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपड़े के व्यापारी भारी लाभ कमा सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि आपको उन्नति प्रदान करेगी।

वृषभ

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुडऩे का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा सम्भव है।

मिथुन

पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा।

कर्क

नए अनुबंध आज हो सकते हैं। जो भूमि आप ने क्रय की है, आप को खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेनदेन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है।

सिंह

अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते सम्भल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट सबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

कन्या

सुचारु रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि-भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

तुला

दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है। सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक

मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

धनु

कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

मकर

आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाए अधूरी रहेंगी।

कुम्भ

मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव है।

मीन

आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com