राशिफल: आज किसे शुभ फल देगी सितारों की चाल

गुरुवार के राशिफल में जानिए, क्या कहते हैं आपके सितारे।

गुरुवार के राशिफल में जानिए, क्या कहते हैं आपके सितारे।

मेष:-नई व्यावसायिक योजना बनेगी जो सफल और लाभदायक रहेगी। मनोनुकूल कार्य होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन लाभ होगा। विवाद न करें। सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे।

 

वृषभ:-आप जिसे नापसंद करते हैं, उसके साथ काम करना होगा। परिजनों के साथ तीर्थाटन हो सकता है। बाहर सहयोग मिलेगा। व्यर्थ दौड़ धूप होगी। निवेश शुभ रहेगा। आलस्य हावी रहेगा।

 

मिथुन:-लंबे समय से चली आ रही संपत्ति की समस्या दूर होगी। अस्वस्थता रह सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है। शांति बनाए रखें।

 

कर्क:-अनजाने में हुई गलती के कारण लोग आपसे नाराज रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। भय व चिंता का माहौल बनेगा। लाभ होगा।

 

सिंह:-लोग आपके नाम का गलत उपयोग करेंगे। तनाव व चिंता में वृद्धि होगी। संपत्ति की खरीद हो सकती है। उन्नति होगी। यात्रा सफल रहेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

 

कन्या:-मित्रों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। मनोनुकूल कार्य होने से प्रसन्नता होगी। किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

 

तुला:-व्यापार में हुई साझेदारी से लाभ होगा। अस्वस्थता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दुखद समाचार मिल सकता है। जोखिम न उठाएं। शेयर बाजार में निवेश न करें। यात्रा शुभ है।

 

वृश्चिक:-अपने मित्रों की समस्या सुलझाने में समय व्यतीत होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धन लाभ होगा। अतिविश्वास नुकसान देगा।

 

धनु:-भविष्य के प्रति सजग होंगे। लोगों की बातों को समझने लगेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें।

 

मकर:-व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। कोई अपना आपका विरोध कर सकता है। चिंता तथा तनाव बढ़ेंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।

 

कुम्भ:-जमीन-जायदाद के विवाद से बचें। क्लेश होगा। बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव व चिंता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें।

 

मीन:-आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आलस्य और खुद को बैचेन महसूस करेंगे। अपने क्रोध को काबू में रखें। छोटी-छोटी बात पर उग्र होना अच्छी बात नहीं है। धार्मिक या मांगलिक यात्रा होगी। कार्य में व्यस्त रहेंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com