राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगी मां लक्ष्मी

शुक्रवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगी मां लक्ष्मी

मेष:- आपकी आदतों के कारण सहकर्मी परेशान होंगे। रोजगार में नई योजनाओं से लाभ की संभावना बन रही हैं। दोस्तों से नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। आध्यात्मिक रूचि बढ़ेगी।

वृष:- बोलने से पहले सोचे फिर बोलें। करियर के प्रति लापरवाह होना घातक साबित होगा। उत्तम वस्त्र, आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। भूमि, भवन की समस्या का समाधान होगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं में विलंब होगा।

मिथुन :- संतान के व्यवहार में परिवर्तन नजर आएगा। परिवार में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। शांति से समय व्यतीत करें। आपके अपने विरोध कर सकते हैं। व्यापार में परिणाम निराशाजनक रहेंगे।

कर्क:- मनचाही कार्य सिद्धि से  खुश होंगे। आर्थिक क्षेत्र में आशाजनक परिणाम आएंगे। संतान के विवाह प्रयासों का पूरा लाभ मिलेगा। भावनाओं पर नियंत्रण करना जरूरी है। प्रेम प्रसंग में न उलझें।

सिंह :- किसी कार्य की पूर्ति के लिए परिवार के सदस्यों से मदद प्राप्त होगी। बुद्धिचातुर्य से कार्यस्थल पर आने वाली कठिनाइयाँ दूर होंगी। नौकरी में तबादला होने के आसार हैं। 

कन्या :- लंबे समय से रुका धन प्राप्त होगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। व्यापार उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

तुला :- आलस के कारण आप हमेशा पीछे रहते हैं। आप सोचते रह जाते हैं और दूसरे उस काम को कर देते हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। रोजगार में स्थिति कमजोर रहेगी। नई योजनाएं बनेंगी जो लाभप्रद रहेंगी।

वृश्चिक :- आज का दिन उत्तम है। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत लाभकारी रहेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं।

धनु :- आपका व्यवहार अपनों के प्रति बदल रहा है, आकलन करें। आय से अधिक व्यय नहीं करें। वाहन, मशीन का प्रयोग सावधानी से करें। विरोधी आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास कर रहे हैं, सतर्क रहें।

मकर :-काम की अधिकता रहेगी। आलस अधिक हावी रहेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों से स्थिति अनुकूल बनेगी। कानूनी कार्यों में समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। परिवार की परेशानी दूर होगी।

कुंभ:- आपके भोलेपन का लोग फायदा उठाएंगे। व्यापार में जीवनसाथी से मदद मिलेगी। पिछले दिनों से अधूरे पड़े कार्य पूरे होने की संभावना बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन :- आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। आपके बुद्धिचातुर्य से लाभ व सुख बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। अधूरे काम समय से पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दूसरों की आलोचना एवं नकल करने से बचें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com