राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगे शनिदेव, बन जाएंगे सभी शुभ काम

शनिवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।आज 

राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगे शनिदेव, बन जाएंगे सभी शुभ काम

मेष:- कारोबार में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आप बहुत भावुक हैं जिसका फायदा आपके कर्मचारी ले रहे हैं। कार्यनीति को बदले और समझदारी से काम करें। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग के चलते मन प्रफुल्लित होगा। उपहार मिल सकता है।

वृषभ:- आमदनी में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं।

मिथुन:- लंबे समय के बाद पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता में अड़चन आ सकती है। कार्यस्थल पर जवाबदेही बढ़ सकती है। रुका पैसा प्राप्त होगा।

कर्क:- आपके कार्यों की प्रशंसा से आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक कार्य में तेजी आएगी। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्या हर किसी के सामने प्रकट न करें।

सिंह:- किसी की निजी बातों को सार्वजनिक करने में आपको बड़ा आनंद आता है। ऐसा करने से बचें। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। वाणी पर संयम रखें। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय की प्रशंसा होगी।

कन्या:- समय की उपयोगिता को समझें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोधी प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे दूरियां बना सकते हैं। आध्यात्मिक चिंतन से जीवन की दशा दिशा बदल सकती है।

तुला:- अधूरे पड़े काम पूरे करें। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना बन रही है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक:- आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने की क्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

धनु:- वाहन क्रय करने के योग बन रहे है। परिणय संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर:- व्यावसायिक कार्य सफल होने में संदेह है। विवादों में न उलझें। रुका धन प्राप्त होने का योग हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधूरे कार्य समय पर पूरे होने से संतोष रहेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखना होगी।

कुंभ :- आज का दिन आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। राजनीति में महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। कार्यस्थल में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कार्यस्थल पर भाइयों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार विस्तार के अवसर बनेंगे।

मीन:- अपने व्यवहार को बदलें। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। कारोबार में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। दूसरों के बारे में गलत धारणा नुकसानदायक हो सकती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com