राशिफल: किसके लिए खुशियां और शुभ समाचार लाएगा रविवार

रविवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

राशिफल: किसके लिए खुशियां और शुभ समाचार लाएगा रविवार

राशिफल: जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे

मेष-हर्ष उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। नए भवन में जाने का समय आ गया है। जरूरी कार्यों में संम्पन्न करेंगे। समय हितकारी है।

वृषभ-व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

मिथुन-धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

कर्क-कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

सिंह-बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

कन्या-ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

तुला-आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

वृश्चिक-कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यदा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो पाएगा।

धनु-चिंता त्यागें, जो होगा, अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी की सेवा से लाभ होगा।

मकर-पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढे़गा। वाहन सुख संभव।

कुम्भ-कार्य की अधिकता रहेगी। जरूरी कार्य आज भी नहीं हो पाएंगे। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करेें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकी आएगी। समाज में मान बढे़गा। विवाद संभव।

मीन-किसी की कार्यशैली से प्रभावित होंगे। पुराना कर्ज आज पूरा हो सकता है। कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। कार्यों में आ रही रुकावट के लिए किसी असहाय जन की मदद करें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com