राशिफल: किसके लिए शुभ रहेगा सोमवार, भगवान शिव करेंगे कृपा

सोमवार के राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

राशिफल: किसके लिए शुभ रहेगा सोमवार, भगवान शिव करेंगे कृपा
 
मेष :-अपने कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। मेहमानों का आवागमन दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। मौसम परिवर्तन से संतान के स्वास्थ पर असर होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
वृषभ:-दोस्तों का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा। काम बनते बनते फिर बिगड़ सकते है। परिवारिक विवाद को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी के साथ विवाद सम्भव हैं। क्रोध न करें।
 
मिथुन:-परिवार और नौकरी दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित करने में लगे रहेंगे। जैसे है वैसे रहें, अन्य व्यक्ति को देख कर अपना व्यक्तित्व परिवर्तन न करें, जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी।
 
कर्क:-आप फिजूल सोचना बन्द करें। अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती हैं। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। घर-परिवार की जरुरतों पर आय से अधिक खर्च होगा।
 
सिंह :- अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। परिजनों से स्नेह पूर्ण व्यवहार रखें। परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। शारीरिक कष्ट संभव हैं।
 
कन्या :-समय रहते अनुबंध करवालें। अपनों से मतभेद व्याकुल करेंगे। भय पूर्ण वातावरण रहेगा। फालतू खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी से बेवजह झगड़ा हो सकता हैं, धैर्य रखें व समझदारी से कार्य करें।
 
तुला :- कार्यस्थल पर चल रहे निर्माण कार्य में बाधा आ सकती है। अपने संपर्क का लाभ लेंगे। कोर्ट-कचहरी में समय बीतेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बकाया वसूली होगी। रोजगार की प्राप्ति हो सकती हैं।
 
वृश्चिक :-अभी समय है,पूरी शक्ति लगा दे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अवश्य सफल होंगे। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। पुराना रोग उभर सकता हैं। धनार्जन आसान होगा।
 
 
धनु:-दिन की शुरुआत से ही स्वभाव चिड़चिड़ा होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। बच्चों की ख़ुशी के लिये त्याग करना पड़ेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपनों की बात से मन दुखी होगा। सम्पति के विवाद यथावत रहेंगे।
 
 
मकर:-कम समय में काम पूरा होगा। सांस्कृतिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जमानत के कार्य बिलकुल न करें। प्रेम प्रसंग में न उलझें।
 
कुम्भ :-आपकी बातों से अधिकारी प्रभावित होंगे, व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना बन रही है। साहस नहीं करें। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। पूंजी निवेश में वृद्धि होगी।
 
मीन :-अपने काम पर ध्यान दे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। प्रसन्नता का अनुभव होगा। अधिकारी आप के काम से संतुष्ट नहीं होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। प्रेम प्रसंग में समय बर्बाद न करें।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com