राशिफल: जाने कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल में जानिए, इस सप्ताह सितारों की चाल आपको कैसा फल देगी।

राशिफल: जाने कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
मेष 
कार्य में प्रगति होगी, विदेश यात्रा का योग बनेगा। लाभ के साथ कार्य की रूपरेखा बनेगी, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए कृषि व्यवसाय का क्षेत्र मध्य कालखंड में अचानक आर्थिक वृद्धि करवाएगा। महिला तथा छात्रवर्ग को विशेष प्रयासों के माध्यम से राज्य स्तरीय सेवाओं में सफलता मिलेगी।
 
शुभ रंग : सिंदूरिया, हरा
शुभ अंक :  1, 2 दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण
अनुकूल सलाह : परिस्थितियों को देखते हुए सही निर्णय लेना लाभ दिलवाएगा।

वृष

कार्य क्षेत्र में लाभ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, सामथ्र्य से बढ़कर नए निवेश की योजना बनाएंगे। लाभ की गति तेज करते हुए उत्साहित मन से सराबोर रहेंगे। व्यापारियों के लिए संबंधित व्यवसायों में गुरुवार विशेष रूप से लाभ देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को उच्च कला प्रदर्शन के माध्यम से स्तरीय प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

शुभ रंग : नीला, हल्का गुलाबी 

शुभ अंक : 3, 4 दिशा :  नैऋत्य, पश्चिम

अनुकूल सलाह : परिवर्तन के साथ व्यावसायिक मापदंड को आर्थिक स्वरूप देवें।

मिथुन

जिम्मेदारी निभाते हुए लाभ को अर्जित करेंगे। विभागीय सफलता के साथ उच्च वर्ग का संपर्क नई दिशा प्रदान करेगा। स्थान परिवर्तन का योग है। व्यापारियों के लिए हरे धान, दलहन आदि क्षेत्रों माह मध्य के अन्तर्गत लाभ का योग बनेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को बाहरी स्त्रोत तथा आंतरिक व्यवसाय का लाभ मिलेगा।

शुभ रंग : हल्का हरा, नींबू पीला

शुभ अंक : 4, 5  दिशा : वायव्य, उत्तर 

अनुकूल सलाह : पारदर्शिता रखते हुए अपना बेहतर देने की कोशिश करें।

कर्क  

मध्यान्ह से होने वाला परिवर्तन आत्मविश्वस्त रखेगा। योजनाओं का भाव विशेष कार्य से जोड़ेगा। नए-नए प्रयास सफलता दिला सकते है। व्यापारियों के लिए वस्त्र उद्योग, पश्चिम दिशा से लाभ दिला सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आनुवांशिकी, यांत्रिकी तथा वनस्पतिकी क्षेत्र में सफल होंगे।

शुभ रंग :  जामुनिया, सफेद

शुभ अंक : 6, 7  दिशा : मध्य उत्तर, ईशान   

अनुकूल सलाह : दिनचर्या को साधने से एकीकृत उद्देश्यों की पूर्ति होगी।

सिंह

मानसिक विचलन गलत निर्णय करवा सकता है। मंगलवार से अनुकूल  स्थितियां बनेंगी, हो सके तो गंभीर निर्णय बुधवार को ले सकते है। निवेश के लिए ठहराव आवश्यक है। व्यापारियों के लिए सोयाबीन, तुअर, खड़ी फसल से संबंधित सौदे लाभ दे सकते हैं। महिला तथा छात्रवर्ग को निगम स्तर पर कार्य प्राप्त होंगे।

शुभ रंग :  फिरोजी, गुलाबी

शुभ अंक : 8, 9  दिशा : पूर्व, आग्नेय 

अनुकूल सलाह : सही समय पर सही निर्णय लेते हुए आगे बढ़ें।

कन्या

कार्य के संबंध में सामुद्रिक क्षेत्र की यात्राएं होंगी। व्यक्ति विशेष से मुलाकात कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करवाएगा। आगे बढऩे के लिए बौद्धिक प्रयास करें। व्यापारियों के लिए कार्य क्षेत्र में आंशिक हिस्सेदारी का व्यवसाय मिश्रित फल प्रदान करेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय में बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग :  घटेरी काला, तोतापरी हरा

शुभ अंक : 2, 7 दिशा : मध्य पश्चिम, उत्तर 

अनुकूल सलाह : शीघ्र लाभ लेने के चक्कर में बड़ा नुकसान न कर बैठें।

तुला

विभागीय समस्याओं का समाधान होगा। शनि का प्रभाव लाभ देगा। रुके कार्यों में गति आएगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, नए कार्य का श्रीगणेश इस सप्ताह संभव है। व्यापारियों के लिए रजत व्यवसाय उठापटक के साथ लाभ देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को पारिस्थितिकीय तंत्र से संबंधित क्षेत्र में सेवा का अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग : केसरिया, हल्दी पीला

शुभ अंक : 3, 6 दिशा : मध्यपूर्व, आग्नेय 

अनुकूल सलाह :  प्रयासों के माध्यम से मिली सफलता को आगे बढ़ाएं।

 वृश्चिक समस्याओं का समाधान होगा। जमीन से संबंधित कार्य में गति आएगी। आर्थिक लाभ होगा। नए क्षेत्र में भी भाग्य आजमाएंगे। पदोन्नति का योग बनेगा। व्यापारियों के लिए भूमि, कृषि-बीज का क्षेत्र लाभ का साबित होगा, प्रयास करने पर सफलता। महिला तथा छात्रवर्ग को उड्डयन यांत्रिकी में सेवा के अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : गहरा हरा, आसमानी नीला 

शुभ अंक : 3, 4 दिशा : ईशान, पूर्व

अनुकूल सलाह : बौद्धिक परिवेश का लाभ वरिष्ठों के साथ बैठकर तय करें।

धनु

धार्मिक स्तर पर चमत्कारी अनुभव साझा करेंगे। मन, बुद्धि अध्यात्म में रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य क्षमता का विकास होगा। प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए धार्मिक वस्तुओं से संबंधित क्षेत्र में लाभ का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को आध्यात्मिक स्तर पर आचार्य पद की प्राप्ति का योग बन रहा है।

शुभ रंग : नांरगी, पीला

शुभ अंक : 2, 7 दिशा :  आग्नेय, नैऋत्य

अनुकूल सलाह : वर्तमान को प्रासंगिक बनाते हुए नीतिगत लाभ लें।

मकरसमसप्तक चन्द्रमा लाभ प्रदान करेगा। नए कार्य में रुचि जाग्रत होगी। बौद्धिकता लाभ लेते हुए निवेश के फैसले लेना शुरू करेंगे। विभागीय समस्याओं का निराकरण करते हुए पद की प्राप्ति करेंगे। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग, कोल उद्योग लाभ दे सकते हैं। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक सेवाओं में सफलता।

शुभ रंग :  हल्का काला, गहरा नीला

शुभ अंक : 1, 6 दिशा : उत्तर, ईशान

अनुकूल सलाह : कार्य प्रणाली में प्रबंधन तथा विकास का सहयोग लें।

कुंभ 

वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से पदोन्नति होगी। आर्थिक लाभ का योग बनेगा। परिश्रम तथा कार्य में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। परिवार में शुभ कार्य होगा। व्यापारियों के लिए लकड़ी, वाहन, आदि से संबंधित क्षेत्र लाभ देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को चिकित्सा से संबंधित क्षेत्रों में राष्ट्रीय अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग : चमकीला सफेद, बैंगनी

शुभ अंक :  7, 8 दिशा : मध्यपश्चिम, उत्तर

अनुकूल सलाह :  नियत कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करते हुए आगे बढ़ें।

मीन

व्यवसाय की दृष्टि से समय अनुकूल है। चन्द्रमा का लाभ मिलेगा। बाहरी यात्रा होगी। मित्रों के माध्यम से आर्थिक अवरोध दूर होंगे। व्यापारियों के लिए जलीय वस्तुएं विशेष लाभ का योग बना रही हंै। व्यवस्थित योजना का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को भौतिकीय संसाधन में शासकीय अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : सिंदूरिया, गहरा काला

शुभ अंक :  5, 9 दिशा :  ईशान, पूर्व

अनुकूल सलाह : योग्यता तथा योजना दोनो का अनुपात संतुलित कर लाभ लें।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com