राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

गुरुवार के राशिफल में जानिए, क्या कहते हैं आज आपके सितारे।

राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?मेष :- दिन उपयुक्त है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव होगा। सन्तान की उन्नति से मन में उत्साह रहेगा। व्यापार में बदलाव के योग हैं।

वृष :- कम समय में कार्यों को पूरा करेंगे। आय से अधिक व्यय नहीं करें। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें अन्यथा नुकसान होगा। सरकारी मामले में उलझेंगे। सजग रहें। सराफा व्यावसाइयों के लिए दिन व्यस्त्ता भरा रहेगा।

मिथुन :- सब कुछ जानते हुए भी अनजान न बनें। सम्भल जाएं। दूसरों के हित के लिए अपना नुकसान कर लेंगे। गुस्से पर काबू रखें। आज नए अनुबंध होंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। नया वाहन आएगा।

कर्क :- दिन की महत्वता को समझें। फिजूल की बातों को नजरअंदाज करें और अपना काम करें। सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति सम्भव है।

सिंह :- अकस्मात बने रिश्तों में मजबूती आएगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेगा, सतर्क रहें। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। वाद-विवाद को टालें। नए सौदे लाभकारी रहेंगे।

कन्या :- संतान के विवाह की चिंता रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा, पर आपकी सूझबूझ से स्थिति सामान्य होगी। परिश्रम अधिक होगी। नए सम्बंधियों से मन मुटाव हो सकता है।

तुला :- आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए उपयुक्त है। दूसरों की निंदा न करें। कार्यस्थल पर आप विश्ववासघात के शिकार हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल अनुकूल मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। कम बोलें, अच्छा बोलें।

वृश्चिक:- आज अपनों से सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे। क्रोध पर संयम रखें। जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। वायु विकार के रोगों से ग्रसित रहेंगे।

धनु:- आलस त्यागें। घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ लाभदायक होगा। खर्चों में कमी आवश्यक है। उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। समाज में प्रभाव बढ़ेगा। विद्युत उपकरण पर बड़े खर्च की सम्भावना है।

मकर :- आज लाभ बढ़ने से निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। समाज परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में वांछित प्रगति की संभावना है। रुका पैसा मिलेगा। मित्रों से संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ:- आपके द्वारा लिए निर्णय से परिजन परेशान होंगे। दोस्तों के साथ यात्रा की रूपरेखा बनेगी। मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कामकाज में सुधार होगा। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग है।

मीन :- अपने नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें। व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक होंगी। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा।धन से सम्बंधित मामलो में सतर्क रहें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com