राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगें भगवान विष्णु

गुरुवार (29 सितंबर 2016) के राशिफल में जानिए, क्या कहते हैं आज आपके सितारे।

राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगें भगवान विष्णु

मेष-अपने काम करने के तरीकों को बदलेंन कि अपने काम को। व्यापार में नई योजनाओं की रूपरेखा बनेगी। न्याय विभाग का फैसला पक्ष में होगा। राजनीतिक लोगों से मधुर व लाभदायी संबंध बनेंगे।
वृष :-किसी के दबाव में आकर काम न करें। समय पर कार्य पूरा न होने से चिंता बढे़गी। व्यापार मध्यम रहेगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मिथुन:- कोर्ट-कचहरी के कामों में यात्रा होगी। कार्यस्थल पर अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। घर में किसी से विवाद होगा। विवाद को टालें, अन्यथा बड़ा रूप ले सकता है। 

कर्क :- कार्य सिद्ध होने से ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आज व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठाएं। संतान के प्रति सोच-समझकर निर्णय करें।

सिंह :-किसी अजनबी से सम्बन्ध स्थापित होंगे। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना सीखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अपनों से धोखा मिलने की आशंका बनेगी।

कन्या :- दूसरों को देखकर अपने निर्णय न बदलें। कार्यस्थल पर आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखें।

तुला:- आज आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। कर्ज से दूर रहें। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है।

वृश्चिक :-कार्यस्थल पर प्रभावी वातावरण रहेगा। दूसरों की मदद से अटके काम पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की स्थिति बनेगी। आज बोलचाल में संयम रखें।

धनु :- आज कामकाज में मन लगेगा। बड़े समाजसेवियों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जिसका लाभ भविष्य में आपको मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। प्रेम प्रसंग में बदनामी हो सकती है।

मकर :-आज परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। यात्रा में सतर्कता आवश्यक है। जीवनसाथी से सम्बन्ध कमजोर होंगे।

कुंभ:- अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

मीन :- आज आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। साझेदारी की समस्या का निराकरण पक्ष में होगा। पुरानी उधारी से आज धन अर्जित होगा। विरोधी कामयाब नहीं हो पाएंगे। बहनों से विवाद हो सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com