राशिफल: जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

शुक्रवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

राशिफल: जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

मेष :-जनहित में कार्य करना अच्छा लगेगा। व्यापार की नई योजनाओं का श्रीगणेश सुखद होगा। भागीदारी में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे पर विचार कर कार्य करे। भौतिक सुख-साधनों में रुचि बढ़ेगी। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।

वृष :- समय सत्ता का सदुपयोग होगा। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। कार्य में अरुचि की समाप्ति तथा उत्साह की वृद्धि होगी। बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे। आज का दिन अनुकुल रहेगा।

मिथुन :- अपने हुनर और मेहनत से लाभ अर्जित करेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। मन में उत्साह, ऊर्जा का संचार होगा। क्रोध नकारात्मक सोच पर संयम रखें। विरोधियों से सतर्क रहें। आमदनी के अनुरूप खर्च करें। घमंड न करें।

कर्क :-आपकी आदतों से परिजन परेशान रहेंगे। वाहन का प्रयोग सतर्कता से करें। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। कार्यस्थल पर अनियमितता और नुकसान  को नजरअंदाज न करें। आपसी मामलों को सावधानी से हल करना होगा। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।

सिंह:- आलस त्यागें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक अस्थिरता यथावत रहेगी। कार्यों को समय पर करने का प्रयत्न करें। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।

कन्या :-दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें। अपने स्वास्थ्य  को प्राथमिकता दें। सामाजिक स्थिति मजबूत एवं कार्य क्षेत्र विस्तृत होगा। व्यावसायिक बाधाएं प्रयासों से दूर होंगी। दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें।

तुला :- समय का सदुपयोग होगा। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। किसी भी कार्य के लिए स्व-विवेक से सोच-समझकर निर्णय लें। नए संबंध लाभकारी होंगे। दूसरों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

वृश्चिक :- दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। मित्रों का व्यावसायिक सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। धैर्य व सहनशीलता आपको उन्नति की ओर अग्रसर करेगी।

धनु :- अपने काम पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। जल्दबाजी में काम न करें। आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। किसी असहाय की सहायता करें।

मकर :- आलस हावी रहेगा। अपने करियर के प्रति समझदारी से निर्णय लें। आजीविका में अपने लाभ की ओर प्रयत्नशील रहें। सत्कार्यों में मन लगेगा। समय का दुरुपयोग न करें।

कुंभ :-पुरानी सोच त्याग कर काम करें। कारोबार की नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। पारिवारिक समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाएं। धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी।

मीन :-लंबे समय से चली आ रही आर्थिक मामलो की खटपट आज बड़ा रूप ले सकती है। वैवाहिक प्रस्ताव में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। खर्च बढ़ने से बजट गड़बड़ा जाएगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com