राशिफल: जानिये क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

बुधवार (5 अक्टूबर 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

राशिफल: जानिये क्या कहते हैं आज आपके सितारे?मीन :-अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें, तुरन्त निर्णय लेवें। नए रचनात्मक कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें।

मेष: अपने भाइयों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करने से सफलता मिल सकेगी पर मेहनत अधिक होगी। किसी के भरोसे काम न करें।

वृष:- आजकल आपको एकांत पसंद आएगा। किसी से बात करने का मन नहीं होगा। अपनों की हरकतों से मन दुखी होगा। कार्यस्थल पर लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य त्यागें।

मिथुन :- व्यापार में नई साझेदारी होगी। करोबार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी व कई महत्वपूर्ण निवेश होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। धर्म स्थलों का भ्रमण होगा।

कर्क:-  आज परिवार में असंतोष रहेगा। कार्य में रुकावटें आएंगी। समाज में आपके कार्य की आलोचना हो सकती है, सम्भलकर कार्य करें। दूसरों के भरोसे कोई काम शुरू न करें।

सिंह :- दिन की शुरुआत हर्ष उल्लास के साथ होगी। भविष्य के प्रति किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। संतान के प्रति निर्णय लेने में विलंब न करें।

कन्या :-  आज परिजनों के साथ मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। नौकरी में काम में शीघ्रता नहीं करें, कार्य बिगड़ सकते हैं। अपनों के प्रति व्यर्थ भ्रम में न पड़कर स्व-विवेक से काम करें तो सफलता संभव है।

तुला :-  पारिवारिक खर्च की पूर्ति  करने में लगे रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही बाधा दूर होगी। व्यापार में पूंजी निवेश से लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए।

वृश्चिक :- करियर में चल रहे संघर्ष से परेशान रहेंगे।  नौकरी में आपको विपरीत वातावरण में काम करना होगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे मनमुटाव यथावत रहेंगे। सुख-सुविधा पर खर्च होगा।

धनु :- बात कम काम ज्यादा करें। होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय कमजोर है। विवाह कार्य में विलंब की आशंका है। आर्थिक चिंता हल होगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

मकर :- दिन उपयुक्त है। प्रशासन से जुड़े काम सहज होंगे। वाहन से सम्बंधित कोई नया काम शुरू करने वाले हैं, जो सफल रहेगा। संतान संबंधी काम होंगे। क्रोध पर संयम रखें।

कुंभ:- आज आकस्मिक लाभ के योग हैं। परिजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सुसंगति से लाभ होगा। कार्य का विस्तार होगा। पुराने विवादों में विजय होगी।

मीन :-अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें, तुरन्त निर्णय लेवें। नए रचनात्मक कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com