राशिफल: जाने किसे होगा आज धनलाभ, किसके चमकेंगे सितारे

गुरुवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

राशिफल: जाने किसे होगा आज धनलाभ, किसके चमकेंगे सितारे

मेष :- अनजाने में हुई गलती का अफ़सोस होगा। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यापार, कारोबार में किसी बड़े फेरबदल की आशंका है। आर्थिक परिस्थिति में सुधार होगा। वाहन लाभ होगा।

वृष :-आलस त्यागें, अपने करियर के प्रति सजग रहें। दूसरों पर आश्रित रहना छोड़ दें। महत्वपूर्ण कार्यों में आपको सक्रिय होना आपके लिए जरूरी है। उच्चाधिकारियों से विवाद की स्थिति को टालें। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा।

मिथुन :-आज रुपयों के लेन-देन में सावधानी रखें। संतान के कार्यों से समाज में कीर्ति बढे़गी। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। परिवार में मांगलिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे।

कर्क :-करियर में अवसर चूकने से निराशा होगी। व्यापार में चलते हुए कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे। परिजनों से सामंजस्य बनाए रखें। अपव्यय होगा। प्रेम प्रसंग में तनाव होगा।

सिंह :-मेहमानों का आवागमन आपके दैनिक कार्यों में बदलाव पैदा करेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत दे रहे हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। यात्रा में लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

कन्या :- कारोबार में किसी पर अधिक विश्वास नहीं करें। नौकरी में अपने काम से काम रखें। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आलस्य त्यागें।

तुला :-आज परिवार के सदस्यों की मदद से कार्य होंगे। निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी।व्यावसायिक यात्रा, प्रवास से लाभ मिलने की संभावना बनती है। आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक:-आज व्यापार में उन्नति होगी। लम्बे समय से रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पैर में मामूली चोट लग सकती है।

धनु :- कार्य विस्तार में पैसा लगेगा। प्रेम प्रसंग में कठोर निर्णय लेने होंगे। नौकरी में अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे।

मकर :-अपने इष्ट पर भरोसा रखें। दूसरों के बहकावे में न आएं। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ :-दिन की शुरुआत में क्रोध व चिड़चिड़ाहट रहेगी। व्यापार में नई योजनाएं स्थगित करनी पड़ेगी। परिवार में खुशी, उत्साह का वातावरण बना रहेगा। जवाबदारी के कार्य पूर्ण सफलता के साथ पूरे होंगे।

 मीन :-जिद न करें। अपनों से बड़ों के अनुभवों का लाभ लेवें। संतान के विवाह प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग बन रहे हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com