राशिफल: जनवरी के पहले मंगलवार को इन पर कृपा करेंगे बजरंग बली

मंगलवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष:-आज भौतिक सुख-साधनों का लाभ मिलेगा। कार्य सिद्धि से मन में उत्साह, ऊर्जा का संचार होगा। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। शुभ रंग लाल।

वृष:-अपने निर्णय खुद लें, दूसरों पर आश्रित रहना छोड़ दें। आज संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में किए प्रयास सार्थक होंगे। शुभ रंग सफेद। 

मिथुन:-आपके कार्यों से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। सतर्कता और समझदारी से कार्य करें। आपसी मामलों को स्वविवेक से हल करना होगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। संतान के साथ समय बीतेगा। शुभ रंग आसमानी। 

कर्क:-दिन की श्रेष्ठता को समझें। बहनों से मन मुटाव हो सकता है। आज बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे। आर्थिक निवेश की भागीदारी में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। शुभ रंग गुलाबी। 

सिंह:-आज का दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। माता-पिता के व्यवहार से मन दुखी होगा। कार्यस्थल पर विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मांगलिक शुभ कार्यों की योजनाएं बनेंगी। प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। शुभ रंग हरा। 

कन्या:-अपने व्यवहार से लोगों को अपनी तरफ  आकर्षित करेंगे। परिजनों का सहयोग आपको आगे बढऩे में सहायक होगा। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। दूसरों की देखादेखी नहीं करें। शुभ रंग सफेद। 

तुला:-अपनों से बड़ों का आदर करें। पड़ोसियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। यात्रा के योग हैं। सोचे हुए काम बनेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी।

वृश्चिक:-कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। स्वजनों के साथ यात्रा के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेलजोल सहायक होगा। व्यापार में नए अनुबंध अभी टालें। अध्ययन में अवरोध होगा। शुभ रंग लाल। 

धनु:-आपकी मेहनत और काम करने के तरीकों से आय में वृद्धि के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। वाद-विवाद में विजय होगी। शुभ रंग फिरोजी।

मकर:-आज सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ हो सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। शुभ रंग नीला। 

कुंभ:-आपके व्यवहार से परिजन दुखी होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आजीविका एवं सुख के साधनों में वृद्धि होगी। शुभ रंग हरा। 

मीन:-संतान के विवाह के लिए परेशान होंगे। जोखिम, जवाबदारी के कामों से बचकर रहें। दोस्तों के सहयोग से आपकी परेशानिया दूर होगी। व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। शुभ रंग पीला।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com