राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

जयपुर। आज शुक्रवार, दिनांक 17 फरवरी 2017 है। तिथि : षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि प्रात: 9.26 तक, तदुपरान्त सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि रहेगी। षष्ठी तिथि में पितृकर्म, काष्ठकर्म व यात्रा को छोड़कर युद्ध, गृहारंभ आदि शुभ कार्य तथा सप्तमी तिथि में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य, विवाह, संगीत, यात्रा, गृहप्रवेश, उपनयन व वधू आमंत्रण आदि विषयक कार्य शुभ कहे गए हैं। योग: वृद्धि नामक योग सायं 7.38 तक, तदन्तर ध्रुव नामक शुभ योग हैं। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं। विशिष्ट योग: दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग सूर्योदय से सायं 4.18 तक है। करण: वणिज नामकरण प्रात: 9.26 तक, इसके बाद रात्रि 10.36 तक भद्रा है। भद्रा में शुभ व मांगलिक कार्य यथासंभव टाल देने चाहिए।

राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिनमेष

बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए  रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

वृषभ

आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते है। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।

मिथुन

दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।  समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों  की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

कर्क

जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का  योग हैं,  रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है। सतर्क रहें।

सिंह

सामाजिक कुछ लोग आप के किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

कन्या

आप की दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव है।

तुला

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक

दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है।

धनु

आलस त्यागें। समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य  सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

मकर

आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।

कुम्भ

आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

मीन

संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फल दाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com