राशिफल: जानिए? कैसा हैं आपका आज का दिन

 राशिफल: जानिए? कैसा हैं आपका आज का दिन 

 राशिफल: जानिए? कैसा हैं आपका आज का दिन

मेष : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

बृषभ : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। अवरोधित कार्य हल होते हुए नजर आएंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

मिथुन : सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्य के प्रति सतर्क रहे। अच्छे कायरें द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क : बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। आलस्य कतई न करें।

सिंह : नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित हों।

कन्या : किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 

तुला : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरें में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में अति व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी।

वृश्चिक : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्क रहे।

धनु : मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में संतुष्ट एवं तृप्त रहने का प्रयत्न करें। घर में किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।

मकर : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।

कुंभ : राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। अच्छे कायरें के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

मीन : आवेश में किये गये कार्य से मन को कष्ट संभव। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों के बीच खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे करें।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com