राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेगें शनिदेव कैसा रहेगा आज का दिन?

शनिवार (8 अक्टूबर 2016) के राशिफल में जानिए, आज किस पर कृपा करेंगे शनिदेव।

राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?मेष: दिन शुभ है। निर्णय लेने से पूर्व विचार-विमर्श जरूर करें। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आशानुकूल सफलता के योग बन रहे हैं। राजनीति में बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।
वृष :-अपने व्यवहार से सभी का दिल जितने में सफल रहेंगे। दोस्तों के लिए परिवारजनों से विवाद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर लाभ का मार्ग अवरुद्ध होगा। सुख में कमी आएगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास नुकसान करवा सकता है।

मिथुन:- किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। व्यापार, रोजगार में समय पर निर्णय न लेने से हानि हो सकती है। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। सतर्क रहें।

कर्क :-आज आपके सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें,, आपके ही भरोसे अपना निजी जीवन त्याग दिया है। कर्ज लेने से बचें। पारिवारिक क्लेश की आशंका है।

सिंह :-दिन उपयुक्त है। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद जरूर करें। स्वास्थ्य में सुधार व व्यापार उत्तम रहेगा। आर्थिक निवेश में आशानुकूल लाभ की संभावना है।

कन्या :-कार्यस्थल पर नए संबंध बनेंगे। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। आर्थिक तंगी के तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम प्रसंग के कारण मन उत्साहित रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

तुला :-संतान के विवाह के लिए किए गए प्रयास फलदायी होंगे। नवीन व्यावसायिक योजनाएं साकार हो सकेंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। खर्च में कमी करें अन्यथा परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक :-सम्पत्ति में चल रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते हैं, सतर्क रहें और शांति से समय व्यतीत करें। नौकरी में सुख रहेगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप से बचें। सामाजिक सम्मान मिलेगा। किसी की आलोचना न करें। 

धनु :-आज का दिन परिवार के लिए उपयुक्त रहेगा। परिणय संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नौकरी में स्वयं के द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। घर में आनंददायक माहौल रहेगा।

मकर :-समाज में सम्मान व यश बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूर्ण होंगे। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। कान से सम्बंधित पीड़ा रहेगी।

कुंभ :- अपनी व्यक्तिगत समस्या जगजाहिर न करें। व्यापारिक कामों में उन्नति होगी। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में वर्चस्व बढे़गा। आपके कार्यों की समाज में प्रशंसा होगी। धर्म में रुचि रहेगी।

मीन :-पठन-पाठन में रुचि बढेगी। परिवार में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। आर्थिक परेशानी दूर होगी। खर्चों में कमी करें। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहें। संतान सुख मिलेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com