राशिफल: जाने शिव की कृपा से आज किसे मिलेगी सफलता, टल जाएंगे सब संकट

सोमवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

राशिफल: जाने शिव की कृपा से आज किसे मिलेगी सफलता, टल जाएंगे सब संकट

मेष :-जिद में काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार की नई योजना में लाभ प्राप्ति के योग हैं। सफलता से पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में आदर मिलेगा। आज पूंजी निवेश बढ़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृषभ:- अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। व्यवसाय में धनलाभ होगा। अपनों से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भक्ति भाव में मन लगेगा।

मिथुन:-अपनों का साथ पा कर मन खुश होगा। परिवार के लोगों से मन मुटाव  ख़त्म हो सकता है। गृहस्थ सुख मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। 

कर्क :- धार्मिक यात्रा में सावधानी रखें। चिंता बढ़ेगी। चोट, चोरी आदि से हानि संभव हैं। जोखिम न लें। प्रेम प्रसंग से मन खुश होगा।

सिंह:-लोगों में आप के प्रति गलतफहमी को ख़त्म करें। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या :-व्यापारिक नए सौदे मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसायिक नई योजना पर कार्य होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए मार्ग मिलेंगे।

तुला:-अपने कार्य की सिद्धि के लिए किसी विशेष व्यक्ति की खोज में रहेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। विवेक से कार्य करें।

वृश्चिक:-व्यवसायिक सफलता के लिए कार्यस्थल पर देवी का हवन करवाए, आश्चर्य कारिक परिणाम मिलेगा। समय का उपयोग करें। जो लोग आप के साथ में है, उनका ध्यान रखें।

धनु :-आलस त्यागें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। अचानक लाभ के योग हैं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति में आने का मन है।

मकर :-नौकरी में कोई आप के खिलाफ षड्यंत्र रचेगा। संपत्ति के कार्यों में गति आएगी। बेरोजगारी दूर हो सकती हैं। थकान रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। न्याय पक्ष उत्तम है।

कुम्भ:- समय उपयुक्त है, व्यापार में प्रगति के योग बन रहे है। संतान के कैरियर में अवरोध होगा। दुकान संबंधी समस्या का समाधान होगा। व्यापार के कार्य में कर्मचारियों पर अती विश्वास ठीक नहीं है।

मीन :-आप जानते हुए भी अनजान बने है। परिजनों की प्रगति से हर्ष होगा। व्यापार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। शत्रु वर्ग में वृद्धि होगी। संतान के विवाह में विलंब होने से चिंता बढ़ेगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com