राशिफल: जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

गुरुवार (13 अक्टूबर 2016) के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

राशिफल: जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

मेष :- अपने रीति-रिवाजों को बाखूबी निभा रहे हैं। इष्ट पर भरोसा रखें। निर्णय आपके पक्ष में होगा। नौकरी, राजनीति के क्षेत्र में भाग्योदय की संभावना बन रही है। बौद्धिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी। घर में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।

वृष:- अपने व्यवहार को नम्र और वाणी में मिठास लाएं। लोग आपके बारे में गलत अफवाह फैला सकते हैं। सतर्क रहें। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। विरोधियों  से बचकर रहे। आज धन की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन :-अपनी मनमानी न करें। बड़ों की बात मानना आपके हित में रहेगा। परिवार में कलह, क्लेश का माहौल रहेगा। लापरवाही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है, सतर्क रहें। साझेदारी व्यवसाय में इच्छित लाभ के योग बनेंगे।

कर्क :- पैतृक संपत्ति के विवाद हल होंगे। व्यापारिक उन्नति होगी। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जमीन जायदाद के सौदे कड़ी मेहनत के बाद भी न होंगे।

सिंह :-आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। आपके कार्यों से लोग खुश होंगे। अध्यात्म और विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आप कमजोर रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कन्या:- समय का सदुपयोग होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएं क्रय करेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका यश-कीर्ति में वृद्धि करेगी। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें। नजर बाधा से ग्रसित रहेंगे।

तुला :- आज किसी विशेष कार्य में संतान, भाइयों से लाभ होगा। खर्च की गति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आज संघर्ष, भाग दौड़ के बाद रोजगार में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। धर्मस्थलों का भ्रमण होगा।

वृश्चिक :-सुनेंगे सबकी करेंगे मन की। परिवार समस्या का निदान किसी महापुरुष के जरिये होगा, समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों से सम्मान एवं महत्व प्राप्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

धनु:- आज व्यापार-व्यवसाय में विवेक से निर्णय लेवें। मन इच्छित नौकरी में आशानुकूल लाभ के योग हैं। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। मांगलिक कार्य की तिथि का निर्णय होगा।

मकर :-आज का किया पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग है। वस्तुओं को संभालकर रखें। आपकी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें।

कुंभ :-आज नौकरी में सम्भलकर रहें और सभी से अच्छा व्यवहार आवश्यक है। भाइयों से मन मुटाव होगा। महिला मित्र से लाभ होगा। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में लाभ होगा।

मीन:- आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक दृष्टि से संतोष रहेगा। संतान संबंधी चिंता कम होगी। रचनात्मक काम होंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com