राशिफल: दिसंबर का पहला शनिवार, किस राशि कृपा करेंगे शनिदेव

शनिवार के राशिफल में जानिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

राशिफल: दिसंबर का पहला शनिवार, किस राशि कृपा करेंगे शनिदेव

मेष:- भावुकता में आकर कोई फैसला न ले, अन्यथा अपना ही नुकसान कर बैंठेंगे। कारोबारी यात्रा निरस्त हो सकती है। दाम्पत्य सुख मिलेगा।लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें।

वृष:- धर्म-कर्म में समय बीतेगा। आज भावनात्मक संबंधों में दरार आ सकती है। मित्रों की मदद से कार्य होंगे। जरूरी कार्यों को अनदेखा न करें। विद्यार्थियों को अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

मिथुन:- आपकी उन्नति और रहन-सहन से जान-बूझकर लोग नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों के सामने दृढ़ता से बात रखें, अधिकारी सहमत होंगे। प्रेम प्रसंग में परिजन सहयोग करेंगे। रुकी हुई व्यावसायिक योजना फिर फिर शुरू करने का समय है।

कर्क:- कारोबार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज उपहार व सम्मान मिलेगा। आपसी व्यवहार में रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

सिंह:- सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। आपकी ईमानदारी के कारण धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य सम्पन्न होंगे।

कन्या:- अपने काम के जुनून में स्वास्थ्य की अनदेखी कर बैठेंगे। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी  रखें। जोखिम उठाने से बचें। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा।

तुला:- आपकी तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं। सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। झूठ नहीं बोलने से मुश्किलें आसान होगी। बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक:- आपकी कार्यशैली से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें।

धनु:- आर्थिक मामलों में आलसी रवैया न रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से रोग बढ़ सकते हैं। यात्रा सुखद व लाभप्रद होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक समस्या का निराकरण होगा।

मकर:-  व्यावसायिक कार्य योजना को साकार करने का समय है। कार्य को टालना बंद करें। दूसरों पर अधिक आश्रित न रहें। रचनात्मक सोच से कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करेंगे। मधुर व्यवहार से सबको अपना बना लेंगे।

कुंभ:- अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देने से परेशानी हो सकती है। आपकी मेहनत और मिलनसारिता से सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान बनेगी। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें।

मीन:- आपसी सम्बन्ध मजबूत होंगे। पुराने मामले सुलझेंगे। साझेदारी में विवाद संभव हैं। दोस्तों के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। युवाओं को मन चाहा कार्य मिलेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com