राशिफल: आज है नवरात्र का पहला मंगलवार, जाने किसकी चमकेगी किस्मत

मंगलवार (4 अक्टूबर 2016) के राशिफल में जानिए, आज किस पर होगी बजरंग बली की कृपा। 

राशिफल: आज है नवरात्र का पहला मंगलवार, जाने किसकी चमकेगी किस्मत
मेष :- आज व्यापार अच्छा चलेगा। भूमि, मकान संबंधी चर्चा आज न करें। नौकरी करने वालों को मनचाही पदोन्नति मिलने के योग हैं। अनावश्यक व्यय न करें।
वृष:- कार्यस्थल पर सहयोगियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखें। आज कामकाज की अधिकता रहेगी, जिसके कारण आपके निजी कार्य बाधित होंगे। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।

मिथुन :-कार्य की सफलता से मनोबल में वृद्धि होगी। किसी कार्य में अनायास लाभ होने के योग हैं। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। आवास संबंधी समस्या रह सकती है। किसी अपने से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

कर्क:- पारिवारिक माहौल भक्तिमय रहेगा। नवीन कार्ययोजना में इच्छित लाभ के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से आपकी कार्यप्रणाली की सराहना होगी। विद्यार्थियों को वांछित सफलता मिलेगी।

सिंह :-आज आत्मविश्वास एवं पुरुषार्थ बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। सन्तान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंतित रहेंगे। उधार दिए पैसे वापस आने की उम्मीद कम है।

कन्या :-दिन की शुरुआत में क्रोध व स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। दोपहर के बाद सामान्य रहेगा। पहले किए गए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। संतान से विरोध की आशंका है। व्यापार में बदलाव के योग हैं। 

तुला :-आपको रोजगार में नई योजनाओं से लाभ की संभावना है। शिक्षा में वांछित सफलता मिलने से हर्ष होगा। कार्यस्थल पर अनावश्यक बहस किसी से न करें। आर्थिक उन्नति के योग हैं।

वृश्चिक :- आज नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। आध्यात्मिक चेतना की प्राप्ति होगी।  उत्तम वस्त्र, आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। वाहन खरीदने का मन सार्थक होने वाला है।

धनु :-  भक्ति भाव में मन लगेगा। भूमि, मकान की समस्या सुलझ सकती है। कोई नजदीकी व्यक्ति आपका विरोध कर सकता है, सतर्क रहें। व्यापार में परिणाम निराशाजनक मिलने से तनाव बढे़गा।

मकर:- आज कार्य सिद्धि से अर्थ क्षेत्र में आशाजनक परिणाम मिलेंगे। व्यापारिक योजनाओं में विलंब होगा। परिवार में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। प्रेम प्रसंग में न उलझें।

कुंभ :-नौकरी में किए प्रयासों का पूरा लाभ मिलेगा। बुद्धिचातुर्य से कठिनाइयां दूर होने के आसार  बन रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण करना जरूरी है। माता-पिता से अनुकूल व्यवहार न मिलने से नकारात्मकता हावी होगी।

मीन :-अपने रहन-सहन से लोगों को प्रभावित करेंगे। आज परिवार के सदस्यों से मदद प्राप्त होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें। परिवार की परेशानी दूर होगी। धर्मस्थलों का भ्रमण होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com