राशिफल: भोलेनाथ की कृपा से आज इन राशियों के बनेंगे सब काम

सोमवार (10 अक्टूबर 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

राशिफल: भोलेनाथ की कृपा से आज इन राशियों के बनेंगे सब काम
मेष :-आप बहुत जल्दी हार  मान लेते हैं। समय पर काम करें, व्यापार लाभदायी रहेगा। कार्यसिद्धि से आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम आएंगे। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।

वृष :- आज संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक रीति-रिवाजों को बाखूबी निभा रहे हैं। परिजनों के साथ यात्रा होगी। संतान पर विशेष ध्यान देना होगा।

मिथुन :-व्यावसायिक संतोष होगा,  परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में रुका पैसा प्राप्त होने की उमीद है। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें।

कर्क :- अवकाश के दिनों का भरपूर लाभ ले रहे हैं। व्यापार लाभदायी रहेगा पर मेहनत अधिक होगी। आज प्रवास शुभ। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आवास की समस्या रह सकती है। दैवीय कृपा से कामना पूर्ण होगी।

सिंह :-आपके आत्मविश्वास एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। भक्तिभाव में मन लगेगा। किसी के प्रति आकर्षण बढे़गा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। नई योजना का श्रीगणेश हो सकेगा।

कन्या :-आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। अपनों में सौहार्द्रपूर्ण माहौल रहेगा। पुराने कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। मित्रों एवं सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ेगी।

तुला :-कम समय में अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक प्रशंसा से हर्ष होगा। नवीन कार्ययोजना में इच्छित लाभ होने की संभावना है। विवाद से दूर रहें। वाहन सुख मिलेगा।

वृश्चिक :-दिन उपयुक्त है। नए अनुबंध आज हो सकते हैं। बुद्धि चातुर्य से कार्य करने पर आज का दिन अनुकूल सिद्ध हो सकेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करें। कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

धनु:- व्यापार में चल रही परेशानी  को दूर करने के लिए भटकते रहेंगे। पारिवारिक एवं जायदाद संबंधी समस्या का समाधान होगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल सफलता मिलने के योग हैं। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर :-पूजा पाठ में अधिक रूचि रहेगी। आप बहुत जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं। जरा सम्भल जाएं। आर्थिक लाभ होने से हर्ष होगा। व्यक्तिगत समृद्धि होगी। पराक्रम से विरोधी को परास्त कर सकते हैं।

कुंभ:-दिन की शुरुआत व्यस्तता भरी रहेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। जो आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरों पर अतिविश्वास ठीक नहीं है।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com