राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगी मां लक्ष्मी, किसे मिलेगा मुनाफा

शुक्रवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगी मां लक्ष्मी, किसे मिलेगा मुनाफा
मेष:- आपकी मेहनत से सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। परिणय संबंध के कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। व्यावसायिक कार्य की गति बढ़ेगी। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी।

वृष:- खर्च कम करें। कुछ करने से पहले उसके हानि-लाभ के बारे में सोचें। संतान की तरक्की होगी। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

मिथुन:- जो सोचा था, वह धरा का धरा रह जाएगा। कुछ नया परिणाम सामने आएगा। संपत्ति की खरीदी से लाभ हो सकता है, वायदा बाजार में लाभ होगा। परिवार के कार्यों में भाग दौड़ अधिक रहेगी।

कर्क:- अनजाने में हुई गलती का अफसोस होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। संतान के करियर की चिंता रहेगी। अस्वस्थता के कारण स्वभाव में परिवर्तन होगा।

सिंह:- पड़ोसियों के साथ विवाद आदि से हानि संभव है, गृह क्लेश होगा। प्रयास बेकार सिद्ध होंगे। अस्वस्थता रह सकती है।

कन्या:- पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। सतर्क रहें। संतान के विवाह में अवरोध सम्भव है। यात्रा से लाभ होगा। नौकरी में कार्यसिद्धि होगी।

तुला:- दिन की शुरुआत आलस से होगी। हानि-दुर्घटना संभावित है। निवेश शुभ रहेगा। धन लाभ होगा। शुभ समाचार मिल सकते हैं, विवाद न करें।

वृश्चिक:- व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। नए प्रोजेक्ट के लिए की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। बाहरी मदद से कार्य पूर्ण होंगे। अचानक लाभ होगा। प्रमाद न कर प्रयास करें।

धनु:- मानसिक शांति के लिए और मिजाज को दुरुस्त करने के लिए कहीं घूमने के लिए चले जाएं। वाहन पर धन खर्च होगा। अतिविश्वास से हानि संभव है।

मकर:- पिता के साथ तालमेल की कमी के कारण बोलचाल बंद रहेगी। बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।

कुंभ:- अपना काम मन लगाकर नहीं कर रहे हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यप्रणाली में बदलाव होने से लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति के लिए विवाद सम्भव है।

मीन:- संबंधों के कारण अनैतिक कार्य करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा संभव है। अनाज-तिलहन में निवेश शुभ रहेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। अपनी हैसियत से अधिक जोखिम न उठाएं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com