राशिफल: शुक्रवार को सितंबर का समापन, जाने किसके लिए रहेगा शुभ

शुक्रवार (30 सितंबर 2016) के राशिफल में जानिए, आज किस पर कृपा करेंगी मां लक्ष्मी।

राशिफल: शुक्रवार को सितंबर का समापन, जाने किसके लिए रहेगा शुभ

मेष- आज पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। आपके हाथों से आज दान पुण्य होगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होने के योग हैं। आत्म प्रसन्नता का अनुभव होगा। अधिकारी वर्ग से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

वृष :- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना बन रही है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन :- आज कार्यस्थल पर लोगों से बोलने में सावधानी जरूर रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। पुरानी उधारी, लेनदारी प्राप्त होने में सफलता मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति सम्भव है।

कर्क:- आज आलस हावी रहेगा। परिजनों से मेल जोल होगा। अकारण क्लेश से मानसिक तनाव बढे़गा। व्यापार में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।  

सिंह :- नए कार्यों की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। मेहनत करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। साझेदारी की समस्या का निराकरण आपसी समझौते से होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

कन्या :- छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। विवादों को बढ़ावा न दें। संतों का सानिध्य मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापार में नए सौदे आप के हित में होंगे।

तुला :- आज रुपयों के लेन-देन में सावधानी रखें। अधिकारियों से विवाद की स्थिति को टालें। वाहन तेज गति से न चलाएं। विरोधी आपको नुकसान पहुचा सकते हैं। सतर्क रहें।

वृश्चिक :- आज के दिन किसी की मदद करनी होगी। बीमारी से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत दे रहे हैं। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। अपने काम पर ध्यान देवें।

धनु :- संतान के कार्यों से समाज में मान बढे़गा। आपकी लापरवाही से चलते हुए कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे। परिवारजनों से सामंजस्य बनाए रखें। संतान के शीघ्र विवाह के लिए आज पितृ देव से निवेदन करें। 

मकर :-  कार्यस्थल पर अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें। आज आर्थिक लाभ के अवसर चूकने से निराशा होगी। परिवार के सदस्यों की मदद से काम होंगे। यात्रा, प्रवास में लाभ की संभावना बन रही है।  

कुंभ :- आज आपको सम्मान या उपहार मिल सकते हैं। दोस्त मिलेंगे तथा व्यापार में उन्नति होगी। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से कार्यों में अवरोध होंगे। आलस्य न करें।

मीन:- आज रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। भक्ति भाव में मन लगेगा। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com