राशिफल 08 जून: जानिए, कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष:

शारीरिक और मानसिक रtप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। धर्म का काम करने में धन खर्च हो सकता है। लुभावने ऑफरों में न पड़ें, उसका ध्यान रखें। जमीन, मकान आदि के दस्तावेजों को किसी को ना दिखाएं। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृषभ:

आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। भाई-बंधुओं से तथा बुजुर्ग लोगों से लाभ होंगे।

मिथुन:

आज आपका हर कार्य सरलतापूर्वक सम्पन्न होगा। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।

कर्क:

शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य और यात्राधाम की मुलाकात से आनंद होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर सकेगें।

सिंह:

आपको स्वास्थ्य के बारे में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा मानहानि का खतरा हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। आपके मन पर नकारात्मक विचार हावी होंगे।

कन्या:

सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्यजीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय होगा। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। प्रवास- पर्यटन की संभावना है।

तुला:

आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक दिन है, उनके काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक:

आज आपमें शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव हो सकता है। परिवार में क्लेश कलह का वातावरण रहने से आपका मन उदास हो सकता है। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। स्त्रीवर्ग से दूरी रखें।

धनु:

आपका आज का पूरा दिन सुखमय बीतेगा। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हर कार्य सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साझेदारी में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगे।

मकर:

माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, घबराएं नहीं, सब सही हो जाएगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद में पड़ने से स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। कार्य में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च ना हो, इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछ परेशानी आ सकती है।

कुंभ:

आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

मीन:

आनंद-उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com