राशिफल: 1 दिसंबर को सितारों की चाल किसके लिए लाएगी शुभ सौगात

गुरुवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।l_rashifal-1479522948

मेष:-अपनी मेहनत के बलबूते पर काम पूरा कर लेंगे। युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। संतान की वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश में यात्रा होगी।

वृष:- आज मनचाहा काम मिलने पर प्रसन्नता मिलेगी। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखे। कार्यशैली में सुधार करने की जरूरत है। व्यक्तिगत मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बात बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन:- आज प्रस्तावित योजना लंबित हो सकती है। कार्य न होने से हताश होंगे। दूसरों की बातों पर बहुत जल्द विश्वास कर लेते हैं। सुख-सुविधा पर खर्च होगा। बुजुर्गों की भावनाओं को समझें।

कर्क:- आपका जिद्दी रवैया नुकसान दायक रहेगा। कार्य में सफलता न मिलने के कारण दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।व्यापारिक विस्तार की योजना सफल रहेगी।

सिंह:- आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कार्यस्थल पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा। संतान के कृत्यों के कारण चिंतित होंगे। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

कन्या:- आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव है। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। आज किसी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। परिजनों से संबंध बेहतर होंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें।

तुला:- दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से अटके काम सहज ही पूरे होंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना बात बिगड़ जाएगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करेंगे।

वृश्चिक:- आपकी बातों से कोई खास नाराज हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। झूठ बोलने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बहनों से विवाद होंगे।

धनु:- युवाओं के लिए समय उपयुक्त है। मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी, मेहनत करने में पीछे न हटें। पदोन्नति के आसार हैं। उच्च अध्ययन के लिए शहर छोड़ना होगा। निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

मकर:- आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती है। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें। स्थाई सम्पति के क्रय-विक्रय में धन लगेगा।

कुंभ:- आलस हावी रहेगा। बुद्धिजीवियों से संपर्क बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। कारोबार में व्यवस्था में सुधार करें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन:- नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com