राशिफल 23 नवंबर 2017 : इन ४ राशिवालों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरीराशिफल 23 नवंबर 2017 : इन ४ राशिवालों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरी

राशिफल 23 नवंबर 2017 : इन ४ राशिवालों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरी

23 नवंबर 2017, गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल।

राशिफल 23 नवंबर 2017 : इन ४ राशिवालों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरीराशिफल 23 नवंबर 2017 : इन ४ राशिवालों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरीमेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आपके सहयोगियों ने ऐसी स्थितियों में बहुत अच्छी तरह से आप का समर्थन किया है और ये समय उन लोगों से प्राप्त हुई मदद की सराहना करने का समय है। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेनें से बचें। आज मानसिक संतुलन बनाये रखें। करियर और प्रोफेशन के लिए समय सामान्य है। स्टूडेंट्स सावधान रहें। दौड़-भाग के साथ किसी बात की टेंशन भी हो सकती है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको हर कार्य में आसानी से सफलता मिल जाएगी। धन प्राप्ति के योग है। जरुरी दस्तावेजों को संभालकर रखे। व्यावसायिक मामलों में सुस्पष्ट सोच के साथ फैसला लें। कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समझौते की स्थिति बन रही है। व्यवसाय व नौकरी में स्थानांनतरण हो सकता है। भविष्य में अच्छे रास्ते मिलेंगे। करियर में आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अगर सब कुछ ठीक रहा तो आपके लिए तरक्की का द्वार जल्दी ही खुल जाएगा। किसी से अकारण तर्क-वितर्क नहीं करें। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में किसी की आलोचना न करें। चाहे आपकी बात कितनी भी सही क्यों न हो। जो भी समस्या हैं, उससे निपटने का रास्ता आज आपको मिलेगा। आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। आज किए गए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा खासकर आज पैसों से संबंधित काम करें उनका पूरा परिणाम आपको मिलने के योग हैं। नौकरी और करियर के क्षेत्र में किस्मत का साथ मिलेगा। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनों तक जारी नहीं रहेगा। इसलिए खुद का काम शुरू करें। आपको आज अधिक मेहनत करने की जरुरत है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ का योग बन रहा है। आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। आज आप अपनी इच्छाओं को दरकिनार रखें, जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में धीमी प्रगति के कारण आपका हौसला टूट सकता है। जहां से भी आप राहत की उम्मीद रखते हैं, वहीं से नकारात्मक जवाब मिल सकता है। धैर्य बनाये रखे सब अच्छा होगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है जिसे पाकर आप माला-माल भी हो सकते हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज कोई नई राह पकड़ लें, तो आपका करियर भी आगे बढ़ सकता है। यदि आप अपने काम में मन लगाएं और कुछ देर खामोश रहें, तो आपके लिए लोगों का नजरिया बदल सकता है। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। आज अगर आप व्यापार में निवश कर रहे है तो वह आपके लिए शुभ होगा। आपको किसी से धन मिलने के आसार है.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा, या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आज का दिन आपको कुछ कर दिखाने का मौका दे रहा है। यदि आप अपने सपनों को पूरा करना चाहें तो उसके लिए भी अनुकूलसमय है। अपने काम पर ध्यान दें। करियर करवट ले सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

गणेश जी कहते हैं आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। परिजनों के प्रयासों से वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। नए सौदे अभी न करें। शुभ समय का इंतजार करें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताकत और कमजोरियों को जान सकेंगे। आपको अपने रोजगार और कारोबारी क्षेत्र से जुड़े हुए कार्य के लिए घर से बाहर निकलना होगा। सरकारी मामलों को निपटाने में जददोजहद करनी पड़ सकती है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान सकती है। नए लोगों के साथ काम करना आसान होगा। नए सौदों में सावधानी बरते। धैर्य से काम लें। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। पराक्रम प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं आप को दोनो चीजों में संतुलन बनाने की जरूरत है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। परिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं, यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। बडों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। विवाहित अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। अगर आप दफ्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आज आप मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी निजी बातों को गुप्त रखें। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com