राशिफल 26 दिसंबर 2017 : जानिए आज मंगल वार को किन राशिवालों का हो रहा है मंगल

26 दिसंबर 2017, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल।

आज आपकी बुद्धिमत्ता और सहानुभूति को देखकर आपको पुरस्कार मिलेगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता आपकी धड़कनें बढ़ा सकती है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। व्यापार क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग आपके साथ रहेगा। आज का दिन सिर्फ पारिवारिक दृष्टि से बल्कि वित्तीय मामलों में भी उत्तम रहने वाला है। आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक रहेगा। यात्राओं से आपको फायदा होगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

गणेश जी कहते हैं आज आप के दिन की शुरुआत ऊर्जा-पूर्ण रहेगी, लेकिन व्यवहार में आक्रामकता हो सकती है जिसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कुछ रोचक और नए अनुभव मिलेंगे। पढ़ाई या करियर से जुड़े काम नए सिरे से शुरू होंगे। कई चीजें सीखेंगे। कुछ कामों में नए अनुभव मिलेंगे। आज कुछ नए पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। आज आप का खर्च भी बढ़ सकता है इसलिए आप को ध्यान रखना होगा। आलस्य से दूर रहने की जरूरत है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप लोग कामों को निपटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। कागजी काम निपट जाएगा। निवेश के मामले पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। जो लोग अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं उनको आज वह अवसर मिल सकता है और वह अपनी करियर की शुरुआत कर सकते हैं। तकदीर की भूमिका अच्छी है और यह एक आशीर्वाद है, लेकिन तकदीर को जिन्दगी का आधार न बनायें जो कुछ आपकी मेहनत आपको दे सकती है वो कोई ओर चीज नहीं दे सकती। प्रेमी-युगल को कड़ी परीक्षा या विरोध के दौर से गुजरना पड़ सकता है। अनैतिकता से बचना होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको प्रयासरत्त क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनाएं। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। प्रॉपर्टी के सिलसिले में बात बनती नजर आएगी। आवश्यक दस्तावेज पूर रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा आप खुशी और उत्साह महसूस करेंगे। आप एक सामाजिक सभा या परिवार समारोह में भाग ले सकते हैं। पैसे कमाने के लिए आज नए-नए मार्ग आपको दिखाई देंगे। किसी भी मार्ग को चुनने से पहले बड़ों की राय जरूर ले।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

गणेश जी कहते हैं आज आप अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएगे। राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। अपने प्रेमी या प्रेमिका की किसी भी गैर-जरूरी मांग के आगे ना झुके। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर प्राप्त होंगे। पेशेवर मोर्चे पर नई संभावनाएं ढूंढ सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कई अवसर हैं, सही चुनाव करें। आप अपने कार्यालय में बेहतर कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगे रहेगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। वकील के पास जाकर कोई भी कानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई भी समाज कार्य में धन खर्चा होगा, आपका खर्चा और आपकी आय दोनों को संतुलन बना कर चले। परिवार के प्रति आपका मन उदारता भरा रहेगा। विवाहित जीवन या दाम्पत्य जीवन में खुशाली बनी रहेगी और आप के प्रति आपके प्रेमी का लगाव बढ़ सकता है। शारीरिक तथा मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। नई योजना के प्रत्येक पहलू का गहराई से विचार करके ही निर्णय लें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

लंबे समय से रुका हुआ आपका काम आज के दिन सफलतापूर्वक पूरा होगा। आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है। साझेदारी से किए गए कार्य आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। भूमि भवन संबंधी कामकाज में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा में नौकरी मनोनुकूल रहेगी। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है। आज आपके सभी तनावों और समस्याओं से छुटकारा पाने का दिन है। लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का द्वेष रखना ठीक नहीं होगा। धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी भी नई परियोजना पर काम करने से पहले आपको अच्छी तरह सोच समझ लेना होगा। आज के दिन आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। किसी मामले में नई शुरुआत होगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के मौके मिलेंगे। जिस महत्त्वपूर्ण अवसर का इंतजार है, वह भी आपको मिलेगा। संतान से भी सहयोग मिलेगा। आपको आज काम काज ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन परिवार में तनावपूर्ण माहौल बना रहेगा जिससे आपका मन बेचैन रहेगा। सफलता अब सहजता से आएगी, लेकिन आपको अति आत्मविश्वास की भावना से बचना होगा। सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें। कामकाज के प्रति मेहनत करना अच्छी बात है, पर ऐसा करते हुए अपने भरोसे को कम न होने दें, ताकि अच्छी भली बनती हुई परिस्थिति किसी वजह से बिगड़े नहीं। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की भाग्य की भूमिका भी उतनी ही है जितनी आपकी क्षमता लेकिन ये जरुरी नहीं की भाग्य हमेशा आपका साथ दे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मां पिता और बड़ों की आशीर्वाद लेने से आपके कामों में आपको जरुर सफलता मिलेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। कानूनी मामलों के वजह से आप बहुत परेशानी में पड़ सकते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं आप अपना काम आराम से करें। अपने रवय्ये को बहुत आलोचनात्मक न बनायें। लोगों की कमियां निकालने से पहले अपनी कमियों की ओर भी देख लें। अपनी सोच को किसी भी वजह से सिमित कर लेना ठीक नहीं होगा। आज आपको व्यवसाय में धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। किसी लंबी यात्रा के कारण आपको आज थकान महसूस होगी आराम करने से आप की थकान दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की उम्मीद है। प्रेम-संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप कहीं मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। कुछ भी नया सीखने या समझने के लिए किसी तरह की कमी न आने दें। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी मोटी तकलीफों से परेशान थे वे सब आज ठीक हो जायेंगी। स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू उपाय अपनाएं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिलकुल सही है। अपनी लक्ष्य को केंद्रीय करते हुए काम करते रहो आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी भी चीज को छोटा न समझें। नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यावहारिक स्थिति आज आपको काफी तीव्रता से काम करने के लिए मजबूर कर रही हैं पर आपका मन अपने परिवार के साथ समय बिताने में अधिक रुचिकर दिखेगा।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com