राशिफल: 28 नवंबर 2017, जानिए आज कैसा रहेगा आपका मंगलवार दिन

राशिफल: 28 नवंबर 2017, जानिए आज कैसा रहेगा आपका मंगलवार दिन

मेष (Aries): लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बरसेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजी निवेश करने से पहले एक बार और जरूर सोच लें। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा इसलिए मौन रखना ही उचित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। राशिफल: 28 नवंबर 2017, जानिए आज कैसा रहेगा आपका मंगलवार दिनवृषभ (Taurus): आज का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी और आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। दांपत्य जीवन में आमोद-प्रमोद छाया रहेगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं। 

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आप धर्म ध्यान तथा देवदर्शन में अधिक समय देंगे। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। आमोद-प्रमोद से संबंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। 

कर्क (Cancer): गणेशजी आज आपको सावधान रहने की सलाह देते हैं। आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य खराब होने और आंखो में कष्ट होने की संभावना गणेशजी को प्रतीत होती है। स्वजनों और परिजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। आज शुरू किए गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और घोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें। 

सिंह (Leo): आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्च अधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। 

कन्या (Virgo): आपके स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य सफलता से मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आपके प्रत्येक कार्य में आज मनोबल की दृढता और आत्मविश्वास छलकता दिखेगा। 

तुला (Libra): गणेशजी की पूरी कृपा आज आप पर रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। किसी अच्छी जगह घूमने का मौका मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचानों से लाभ होगा। पुत्र और पत्नी से आनंददायक समाचार मिलेगा। उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी। 

वृश्चिक (Scorpio): आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। नए वस्त्र तथा आभूषण के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आपके हित में नहीं रहेगा। 

धनु (Sagittarius): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख बना रहेगा। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। 

मकर (Capricorn): गणेशजी की सलाह है की आज अधिक वाद-विवाद न करें, वही आप के हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लता का अनुभव करेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन का भी योग हैं। 

कुंभ (Aquarius): आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारो से आप दूर रहिएगा। मित्रो और स्नेहीजनों से भेंट होगी। 

मीन (Pisces): धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर आप का मन लगा रहेगा। मित्रों की ओर से गिफ्ट मिलेंगे। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com