राशिफल

images-1मेष-समय की अनुकूलता से खुश होंगे। अपने आगामी कार्य को गुप्त रखें। यदि पहले से सबको बता दिया तो कार्य होने में संदेह रहेगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं।

वृष- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की लापरवाही से परेशान रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना करें। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना बन रही है। मित्रों से अनबन हो सकती है। प्रेम प्रसंग में मन लग सकता है।

मिथुन-आपकी दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। समय पर काम करें। व्यापार में आज निर्णय बहुत शांति से करें। अचानक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कर्क-आप जल्दबाजी में आर्थिक नुक़सान कर बैठेंगे। परिजनों के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। व्यापार में रुका धन मिलेगा। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल में वृद्धि कर सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है।

सिंह- क्रोध न करें। आज लेनदेन कतई न करें। व्यापार में नए अनुबंध अभी स्थगित करें। अजनबियों पर विश्वास न करें। राजनीतिक व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे एवं सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।

कन्या-अपने व्यवहार को दुरस्त करें। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। वाहन सुख मिलेगा।

तुला- आज आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे जो लाभकारी सिद्ध होंगे। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान बढ़ेगा। परिवार कीसमस्याओं को अनदेखा न करें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक- बात-बात पर क्रोध न करें। व्यापारिक कार्य पद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। संतान से मदद मिलेगी। भूमि सम्बंधित मामलों में विजय होगी।

धनु- आपकी कार्यशैली से प्रभावित हो अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। यात्रा शुभ होगी। आज किसी को भी उधार पैसे न दें। क्रोध पर संयम रखें। व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए।

मकर- कम समय में काम को पूरा करें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा।

कुंभ- आप अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत लापरवाह हैं। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। आंख से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

मीन- आपका उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे जो आप के हित में रहेगे। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com