राशि जो बताती है आपकी दिनचर्या: जानें अपना राशिफल

राशि जो बताती है आपकी दिनचर्या: जानें अपना राशिफल #tosnews

आज हम जानेंगे 8 अप्रैल का राशिफल। किस राशि का कौन सा योग बन रहा है इन सब के बारे में बात करेंगे आचार्य पंडित राज नारायण पांडे जी और जानेंगे राशियों का हाल।

वैसे तो हम आपको नित दिन आपकी राशि से अवगत कराते हैं आपके दिनचर्या को बताते हैं।किस राशि के जातकों को कौन से उपाय करने चाहिए या किस राशि के जातक का दिन कैसा जाने वाला है इस बात की हर एक खबर हम आपको राशिफल में देते हैं। आज भी हम आपको राशि बताएंगे जिससे कि आप अपने घर से निकलते समय उन उपायों को कर ले या अपने आप को संभाल लें। पिछले जानते हैं आज का राशिफल पंडित राज नारायण पांडे के साथ-

मेष राशि- #tosnews

क्रोध से बचें संयम रखें। पदोन्नति के आसार नजर आ रहे हैं। अहम से बचें क्योंकि अहम विनाश का कारण होता है भगवान श्री गणेश को याद करें और अपने काम पर लग जा

वृष राशि- #tosnews

वृष राशि के जातक आज आपका दिन खुश मिजाज रहेगा। दूसरों की मदद करें। परिवार में खुशहाली देखने को मिलेगी संतान के पश्चात से अच्छे समाचार मिलने के आसार है।

मिथुन राशि- #tosnews

ऑफिस में थोड़ी तनातनी हो सकती है। आप शांत रहें। किसी से झगड़ा नहीं क्रोध को नियंत्रण करने के लिए आप आध्यात्म की ओर जाए। किसी सकारात्मक स्थान जैसे कि पूजा घर या मंदिर में जाएं और थोड़ी देर शांत बैठे आपका खुद अपने आप ही शांत हो जाएगा और मन को तसल्ली मिलेगी।

कर्क राशि- #tosnews

कर्क राशि वाले लोग पढ़ाई पर ध्यान दें, जल्द ही आपको अच्छा से मिलेंगे। जो भी लोग कोचिंग कर रहे हैं उनको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं आप अपनी किताबों को खुला तो नहीं छोड़ रहे हैं अगर ऐसा है तो आप अपने आप को हानि पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

सिंह राशि-#tosnews

सिंह राशि वाले जातक आज आप किसी की सहायता करें आपके सारे अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। ईश्वर को आप गंगा जल अर्पित करें भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी।

कन्या राशि- #tosnews

कन्या राशि कभी-कभी आप की चालाकी आपको ही ले डूबती है। सोच समझकर कदम चले। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि हित करना हित पाना दोनों ही एक दूसरे के पूरक है। सहायता करेंगे तो आपको सहायता मिलेगी। विरोधी आपके परास्त होंगे।

तुला राशि- #tosnews

संयम बरतना सीखें असमय कार्य करना आप पर भारी पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें जल्दी आपको शुभ समाचार मिलने वाले हैं।

वृश्चिक राशि- #tosnews

वृश्चिक राशि वाले जातक

जल्दी किसी पर भरोसा ना करें नहीं तो धोखा उठा सकते हैं आप। इसलिए जरूरी है कि आप सतर्क रहें और बिना पूछे सिवा कुछ ना बताएं।

धनु राशि- #tosnews

इस राशि के जातक मछली को दाने खिलाएं दिन अच्छा गुजरेगा। वैसे तो इस राशि के जातकों को कभी पैसों को लेकर तकलीफ नहीं होती है लेकिन परोपकार करना इनके स्वभाव में है।

मकर राशि- #tosnews

मकर राशि टेक्निकल चीजों पर आप ध्यान दें कैरियर बनने को योग है। इस राशि के जातकों को कभी-कभी अपने मन की करने पर अपने परिवार का बुरा भी बनना पड़ता है। सबको लेकर चलिए सारे कार्य आपके सिद्ध होंगे।

कुम्भ राशि – #tosnews

कुंभ राशि के जातकों का यात्रा का योग बन रहा है। आप इसी हफ्ते कहीं घूमने जा सकते हैं। कुंभ राशि जल की स्वर्ग मानी जाती है स्रोत माना जाता है ऐसे में राशि के जातक जल के प्रवाह की तरह प्रवाहित रहते हैं और अपने स्वभाव से दूसरों को भी प्रभावित करते हैं।

मीन राशि- #tosnews

इस राशि के जातक अपना ध्यान रखें। बेवजह की बातों में ना पड़े। ज्योतिष बताते हैं कि मीन राशि सबसे आखिरी राशि है इस राशि का प्रतीक मत्स को माना जाता है तो ऐसे में इस राशि के जातकों को कभी भी धन की कमी नहीं होगी

 

Author: वंदना पांडे

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com