राष्ट्रपति के कहने पर मस्जिद में घुसकर 1000 लोगों को काट डाला

MANILA: PHILPHINS के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दुतेर्ते ड्रग्स तस्कर पर बर्बर कार्रवाई करने के लिए क्रिटिसाइज किए जा रहे हैं।

खबर है कि राष्ट्रपति के कहने पर एक आदमी ने 1000 लोगों को काट दिया। यहीं नहीं उन्होंने मेयर बनने के लिए अपने चार राजनीतिक विरोधियों की भी हत्या करवा दी।
राष्ट्रपति के कहने पर मस्जिद में घुसकर 1000 लोगों को काट डाला
आरोपी ने खुद किया खुलासा
दुतेर्ते के डेथ स्क्वॉड (मौत का दस्ता) में शामिल रहे एडगर माटोबाटो ने जांच समिति को बताया कि दुतेर्ते ने मेयर बनने के लिए अपने 4 राजनीतिक विरोधियों की हत्या करा दी थी।
इसमें उनके कॉम्पिटीटर प्रोस्पेरो नोग्राल्स भी थे। माटोबाटो का दावा है कि 1988 से 2013 के बीच में हमने करीब 1 हजार लोगों ठिकाने लगा डाला। वह इतना क्रूर है कि एक व्यक्ति को तो मगरमच्छ के सामने फिंकवा दिया था।
चुन चुन कर मारने के मिले थे आदेश
57 साल के माटोबाटो ने दावा किया कि राष्ट्रपति ने हमारे सामने ज्यूडिशियरी डिपार्टमेंट के इम्प्लॉई को गोलियों से भून दिया था। इसके बाद हमें विरोधियों को चुन-चुन कर मारने के आदेश दिए। 
मस्जिद में घुसकर लोगों को मारा
माटोबाटो ने यह भी खुलासा किया कि जब शहर के बड़े गिरजाघर में ब्लास्ट हुआ था, तब मेयर दुतेर्ते ने एक मस्जिद में घुसकर मुस्लिमों को मारने के आदेश दिए थे। 
खूंखार जानवरों के आगे फिकवा दिया राजनीतिक विरोधियों को
दुतेर्ते ने रेडियो अनाउंसर जून पाला की हत्या का भी ऑर्डर दिया था, क्योंकि वह दुतेर्ते की तानाशाही के खिलाफ कैम्पेन चला रहा था।
दुतेर्ते ने कई विरोधियों को खूंखार जानवरों के सामने फिंकवा दिया। कई विरोधियों को तो समुद्री मछलियों का निवाला बना दिया। कई को जिंदा ही जलाकर खत्म कर दिया।
माटोबाटो पर हत्या के 50 केस
 माटोबाटो ने 2009 में सरेंडर कर दिया था। उस पर 50 पुलिसकर्मियों और ड्रग्स तस्करों की हत्या का आरोप है। 
साभार: liveindia.live
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com