रेलवे की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे यात्री, स्टेशन पर मची अफरातफरी

रेलवे की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे यात्री, स्टेशन पर मची अफरातफरी

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक के कैब वे पर लगे लिफ्ट में शुक्रवार को आधे घंटे तक 15 यात्री फंसे रहे। सूचना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। ओवरलोड होने से लिफ्ट रुक गई थी। इसकी सूचना कंट्रोल व रेल अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे रेल अधिकारी, लिफ्ट इंजीनियर ने मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। रेलवे की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे यात्री, स्टेशन पर मची अफरातफरीयूं ही नहीं आई मार्केट में ‘सिक्कों की बाढ़’, जानिए इस ‘काले कारोबार’ के पीछे की हकीकत

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कैब वे के पास लिफ्ट में एक साथ 15 लोग सवार हो गए। ओवरलोड होने से लिफ्ट बीच रास्ते में अटक गई। अंदर फं से लोग चिल्लाने लगे तो आसपास के लोगों ने तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालत को सामान्य करने की कोशिश में जुट गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद इंजीनियरों ने लिफ्ट ठीक कर दिया। घुटन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com