रोजाना सोने से पहले पिएं ये जूस, बढ़ी तोंद से जल्द मिल सकता है छुटकारा

रोजाना सोने से पहले पिएं ये जूस, बढ़ी तोंद से जल्द मिल सकता है छुटकारा

लगातार ऑफिस में बैठकर काम करने की वजह से तोंद निकल आती है। बढ़ती हुई तोंद न केवल युवाओं बल्कि ज्यादा उम्र के लोगों में भी एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे जिसे अपनाकर आप काफी हद तक बढ़ी हुई तोंद से छुटकारा पा सकते हैं।रोजाना सोने से पहले पिएं ये जूस, बढ़ी तोंद से जल्द मिल सकता है छुटकारा

खीरा और नींबू तोंद कम करने में कारगर होते हैं। खीरे को खाने से शरीर में चर्बी नहीं बढ़ती। इसमें 96 फीसदी पीना और फाइबर पाया जाता है। जिसकी वजह से ये वजन नहीं बढ़ाता। वहीं नींबू पेट की चर्बी कम करने में सहायता करता है। ऐसे में रोजाना रात में सोने से पहले खीरे का जूस पीना बढ़ती तोंद में राहत दिला सकता है।

खीरे के जूस के लिए सामग्री-
-दो खीरे
-दो चम्मच नींबू का रस
-अदरक का छोटा सा टुकड़ा
-एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
-तीन से चार पुदीना की पत्ती
-काला और सफेद नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि- 
सबसे पहले खीरे को छीलकर उसे जूसर में डालें। उसमें अदरक, पुदीना डालकर जूस निकाल लें। इस मिश्रण में चीनी, नींबू का रस, भुना हुआ जीरा पाउडर और काला व सफेद नमक को स्वादानुसार डालें। खीरे का जूस तैयार है इसे आप चाहे तो फ्रिज में ठंडा करके भी पी सकते हैं। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com