लखनऊ में भाजपा की रैली आज, इस रैली से टूटेगा मायावती का रिकॉर्ड

bjp25लखनऊ। बसपा से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य आज रमाबाई अंबेडकर मैदान में रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में उनका साथ देने के लिए भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह भी राजधानी पहुंच रहें हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य के मुताबिक यह रैली मायावती की रैली का भी रिकार्ड तोड़ देगी। आज की यह रैली एक तरह से स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनितिक भविष्य का फैसला करने वाली मानी जा रही है। इसलिए इस रैली पर सबकी नजरें टिकी हुयीं हैं।

स्वामी ने बसपा छोडऩे के साथ ही इस रैली का एलान किया था और तभी उनका दावा था कि पांच लाख से ज्यादा भीड़ जुटाएंगे। स्वामी ने दो दिन पूर्व मायावती से भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि अगर 21 तक श्वेत पत्र जारी नहीं हुआ तो रैली के मंच से भांडा फोड़ देंगे।

अब इस दावे के बाद से ही सबकों इस बात का इंतजार है कि स्वामी प्रसाद रैली ऐसा कौन सा भांडा फोड़ने वाले हैं। रैली के मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम प्रस्तावित है। रैली के लिए प्रदेश भर में पोस्टर बैनर लगाये गये हैं।

 स्वामी ने बहुजन लोकतांत्रिक मंच के बैनर से यह रैली आयोजित की है और रैली में ही इस मंच का भाजपा मे विलय होना है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य का व्यक्तिगत प्रदर्शन है, लेकिन जिस तरह पार्टी के शीर्ष नेताओं का नाम रैली के लिए प्रस्तावित है उससे भाजपा की साख दांव पर लगी है। ऐसे में परीक्षा तो भाजपा की भी होनी है।  अगर रैली में लोग नहीं जुटे तो भाजपा की साख को बट्टा लग सकता है।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com