लड़कियों का मिजाज समझना है तो सोने का ढंग देखिए!

लखनऊ: लड़कियां का मिजाज कैसा होता है? यह समझना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसा बताया जाता है कि लड़कियों के सोने के तरीके से आप जान सकते है कि किस लड़की का मिजाज कैसा है। अपने पार्टनर को समझने के लिए भी आप आज से ही उनके सोने के तरीके को नोट करना शुरू कर दें।

सीधा सोने वाली लड़कियां
जो लड़कियां बिल्कुल सीधा होकर सोती हैं वह बहुत ही सरल स्वभाव की होती हैं। इसके साथ ही ऐसी लड़कियां अपने जीवन में हमेशा संतुलन बनाकर चलने में विश्वास रखती हैं। ऐसी लड़कियों में कुछ कर दिखाने का जज़्बा होता है। ऐसी लड़कियों को तेज लड़के पसंद होते हैं जो जरूरत पडऩे पर आगे बढ़कर अपना फैसला ले सके।

उल्टा सोने वाली लड़कियां
ऐसी लड़कियां स्वभाव से काफी तेज होती हैं। साथ ही ये काफी डिमांडिंग होने के साथ बेहद लापरवाह भी होती हैं। इन्हें ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो इन्हें समय.समय पर सरप्राइज देते रहे। इन्हे बोरिंग लड़के नहीं बल्कि ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो इनकी पसंद नापसंद का खास ध्यान रखते हैं।

बायीं करवट सोने वाली लड़कियां
बायीं तरफ करवट लेकर सोने वाली लड़कियों को परिवर्तन पसंद नहीं होता। बातचीत और व्यवहार दोनों में ही ये बहुत कुशल होती हैं। इन्हें लीड करने वाले लड़के पसंद होते है जो आत्मविश्वास से भरे हो।

सीने पर हाथ रखकर सोने वाली लड़कियां
सीने पर हाथ रखकर सोने वाली लड़कियों के लिए उनका परिवार बहुत ही महत्व रखता है। अपने परिवार की खुशियां और मान सम्मान ही इनके लिए सब कुछ होता है। अगर बात इनके पसंद के लड़कों की जाए तो इन्हे हैंडसम लड़के भाते हैं।

तकिया पकड़कर सोने वाली लड़कियां
ऐसी लड़कियां जिनका हाथ सोते वक्त उनके तकिये पर होता है चाहे वो किसी भी करवट में सोए वो बहुत ही आसानी से किसी पर भी भरोसा कर लेती हैं। इन्हें सिंपल लड़के पसंद होते हैं।

खुद को चादर से ढक कर सोने वाली लड़कियां
जो लड़कियां चादर ओढ़कर और सीधे तन कर सोती है। वे शांत स्वभाव की होती हैं साथ ही ये घरेलू रिश्तों और परम्पराओं में बंधी होती हैं। इन्हें ऐसे लड़के पसंद होते है जो इन्हें प्यार तो करे ही साथ ही वो औरतों की इज़्जत भी करते हों।

सभार-अमर उजाला

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com